Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बुध करेगा सिंह राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों के जीवन में बढ़ सकता है संकट
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, चतुरता, वाणी आदि का कारक माना गया है। दिमागी रूप से काम करने वाले जातकों पर इसका सिद्ध असर पड़ता है। यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। वहीं यूनानी ज्योतिष में तो बुध ग्रह को वनस्पतियों का रजा कहा जाता है। 9 अगस्त को बुध ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 9 अगस्त को बुध ग्रह के सिंह राशि में गोचर के बाद सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को बढ़िया फायदा मिलने की उम्मीद है। आय में वृद्धि होगी। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपको कोई सरकारी मदद मिल सकती है। संतान पक्ष को लाभ मिलने की उम्मीद है। बुध देव की अनुकूल कृपा पाने के लिए आपको गौमाता की सेवा करनी चाहिए।

वृषभ राशि:
इस अवधि में आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। मां का सहयोग हर स्थिति में बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधा की चीजों पर व्यय संभव है। सकारात्मक स्थिति बनाए रखने के लिए थोड़ा सा केसर डिब्बे में डालकर अपने पास रखें, लाभ होगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के साथ इस राशि के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा। किसी भी तरह के अशुभ नतीजों से बचने के लिए सुबह फिटकरी से अपने दांत साफ करें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं। व्यापार में बड़ा लाभ पाने के लिए अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। आप अशुभ परिणामों से बचने के लिए चांदी की कोई चीज 26 अगस्त तक अपने निकट रखें।

सिंह राशि:
बुध का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है। इस कारण आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। संतान पक्ष से परेशानी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल कम रहेगा। इस अवधि में नकारात्मकता से बचने के लिए मंदिर में हरे रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों के लिए ये समय अति उत्तम और फलदायी रहेगा। घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। समाज में आपका यश बढ़ेगा। आप ये सकारात्मकता बनाए रखने के लिए 16 अगस्त तक पीले रंग के धागे को अपने गले में धारण करें और बाद में उसे पानी में प्रवाहित कर दें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को आर्थिक हानि हो सकती है। व्यय बढ़ेगा मगर उसके अनुरूप आय में वृद्धि नहीं होगी। इस कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। इस अवधि में आप अपने फैसले सोच समझकर लें। अशुभ परिणामों से बचने के लिए 16 अगस्त तक अपने गले में तांबे का पैसा धारण कर लें।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर राहत की खबर लेकर आया है। आपको मुश्किल की घड़ी में दूसरे लोगों का साथ प्राप्त होगा। आपके अधूरे कार्य इस दौरान पूरे होंगे। इस अवधि में आपको दुर्गा माता की आराधना करनी चाहिए।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है। सेहत के लिहाज से ये समय ठीक रहेगा। धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बीटा पाएंगे। आप हरे रंग के इस्तेमाल से बचें।

मकर राशि:
बुध ग्रह के गोचर के प्रभाव के कारण आपको परिणाम पाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस अवधि में पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। बुध के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए मिट्टी के बर्तन में पीसी हुई चीनी डालें और उसे ढककर किसी सुनसान जगह पर दबा दें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय काफी उत्तम रहने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में तालमेल पहले से और बेहतर होगा। ससुराल की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए भिगाए हुए हरे मूंग का दान मंदिर में करें।

मीन राशि:
बुध के राशि परिवर्तन से आपको वाणी का पूरा साथ मिलेगा। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आय स्रोत में वृद्धि होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आयेगी। किसी भी शुभ कार्य का आरंभ करने से पूर्व कन्या का आशीर्वाद जरुर लें, बरकत बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
