Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश
बुध के तुला राशि में प्रवेश से बना 'लक्ष्मी नारायण योग', इसके प्रभाव से ये 5 राशियां पहुंचेंगी फर्श से अर्श पर
सितंबर के महीने में ग्रहों की महत्वपूर्ण घटनाएं देखने को मिली हैं। कन्या संक्रांति के समय में सूर्य देव ने कन्या राशि में प्रवेश किया। अब 22 सितंबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर गया है। बुध का यह गोचर सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर हुआ। तुला राशि में शुक्र ग्रह पहले से ही मौजूद है। अब बुध और शुक्र ग्रह के एक साथ आ जाने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है। इस लेख में जानते हैं बुध ग्रह के तुला राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 जातकों पर किस तरह का असर रहेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय सौभाग्यशाली रहेगा। विवाह का योग बन रहा है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:
नयी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ होगा। करियर के लिहाज से ये समय उत्तम रहेगा। इस अवधि में आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। कामकाज के क्षेत्र में आपके बोलने का कौशल लोगों का दिल जीत लेगा। हालांकि इस अवधि में धन अधिक खर्च होने की संभावना है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय सुखद रहने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आप स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी ये समय ठीकठाक रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोग इस अवधि में अपनी बात काफी सहज ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। आप खुद को शांत रखने का प्रयास करेंगे। घर में कुछ पारिवारिक मुद्दे सामने आ सकते हैं जिन्हें आपको धैर्य के साथ सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए खर्चे करने चाहिए अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है।

सिंह राशि:
आर्थिक दृष्टि से बुध का यह गोचर आपके लिए उत्तम रहेगा। इस अवधि में आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। हालांकि आपको निवेश से पहले किसी जानकार की सलाह ले लेनी चाहिए। इस अवधि में छोटी यात्रा का योग बन रहा है। आपके वाक् कौशल में निखर आएगा। साथ ही आप स्वयं में साहस का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि:
बुध ग्रह कन्या राशि से ही निकलकर तुला में जा रहे हैं। इस घटना से आपको लाभ होने की प्रबल संभावना है। ये समय आपके लिए सुखमय रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप हर स्थिति में परिवार के सदस्यों का साथ देंगे। आप उनकी आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। आपके बोलने के कौशल में निखार आयेगा। कुल मिलकर ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

तुला राशि:
बुध ग्रह का यह गोचर तुला राशि में ही हुआ है। इस से आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपके पुराने अटके हुए काम भी इस अवधि में पूर्ण होंगे। कामकाज के क्षेत्र में भी आपको अनुकूल नतीजे प्राप्त होंगे पर आपको थोड़ा धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस अवधि में आपको आर्थिक लेनदेन अधिक सावधानी से करना चाहिए। आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी लेकिन ये उन्हें पूरा करने का उचित समय नहीं है।

धनु राशि:
बुध का यह गोचर धनु राशि के लिए फलदायी रहने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े जातक नयी साझेदारी कर सकते हैं और उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ भी मिलेगा। आप अपने सभी अटके हुए काम पूरे कर सकेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल रहने की उम्मीद है। कामकाज के क्षेत्र में आप आपको मान-सम्मान हासिल होगा। आप अपने सभी टास्क समय पर खत्म कर लेंगे। इस अवधि में आपको प्रमोशन या पदोन्नति भी मिल सकती है। घर-परिवार में माहौल सुखद रहेगा और सदस्यों के बीच एकता का भाव रहेगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका झुकाव धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ सकता है। इस अवधि में पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। उच्च शिक्षा हासिल करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको समय आने पर किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। व्यापार और नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में भी चीजें कुछ खास नहीं रहेंगी। इस अवधि में आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications