Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
बुध देव का होने जा रहा है राशि परिवर्तन, जानिए सभी राशियों पर कैसा होगा प्रभाव
ग्रहों के राजकुमार बुध देव को तर्क, वाणी, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में है तो उसकी बुद्धि तेज होती है, साथ ही अपनी वाणी से वह किसी को भी आसानी से प्रभावित कर सकता है। खराब बुध व्यक्ति को कई तकलीफें दे सकता है जैसे बहरापन, मुख, गले तथा नाक से संबंधित कोई रोग आदि। 26 अक्टूबर, बुधवार, को बुध देव का तुला राशि में गोचर होने जा रहा है। ऐसे में बुध देव का यह स्थान परिवर्तन सभा 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव लेकर आएगा।
आइए जानते हैं कि बुध देव का यह गोचर किन राशियों के लिए रहेगा अनुकूल और किसके जीवन में मचेगा बवाल।
बुध के गोचरकाल की समयावधि
26 अक्टूबर, 2022 बुधवार को दोपहर 01 बजकर 38 पर बुध देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 13 नवंबर 2022 शनिवार रात्रि 9 बजकर 06 मिनट तक बुध देव इसी राशि में स्थित रहेंगे।
बुध के गोचर का सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव

मेष:
मेष राशि वालों के लिए बुध देव का यह गोचर सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी,विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। हालांकि आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके लिए काम से जुड़ी यात्राओं का योग बन रहा है। इसके अलावा आपके खर्चों में भी वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती है। आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप बेवजह की चिंताओं से भी दूर रहने की कोशिश करें।

वृषभ:
पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आप इस अवधि में कई स्रोतों से धन अर्जित कर पाएंगे। हालांकि के खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा।

मिथुन:
बुध देव की कृपा से आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से माता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि आपको बेवजह की बातों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने समय का सदुपयोग करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय उचित है। आप मेहनत करें आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

कर्क:
आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। इस दौरान आपको धन कमाने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं और आप पुराने किसी कर्ज से भी मुक्ति पाने में कुछ हद तक सफल रहेंगे। इस अवधि में आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर का मोहल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी आमदनी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

सिंह:
आपकी वाणी में प्रखरता आएगी और आप खुले दिल से अपना पक्ष रख पाएंगे। इस दौरान लोग आपकी बातों और विचारों को काफी महत्व भी देंगे। भाई बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। एक दूसरे के प्रति आपका आपसी लगाव बढ़ेगा। पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इस अवधि में वे आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

कन्या:
पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान आपकी अच्छी वाणी आपके अपनों को और करीब लेकर आएगी। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा होने के आसार हैं। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। परीक्षा में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें।

तुला:
आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान खर्चों में वृद्धि होने के कारण आप बचत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को भी निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बुध देव का यह गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी तरक्की होगी। हालांकि आपको सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप संभलकर करें।

वृश्चिक:
व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती है जिसके कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति न होने से निराशा हो सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अपना बजट पहले प्लान कर लें। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप पहले से अधिक सतर्क रहें। छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।

धनु:
कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रभावित नजर आएंगे, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। पुराना रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इसके अलावा धन कमाने के मौके भी आपको मिलेंगे। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। मित्रों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। संतान के इच्छुक दंपतियों को इस अवधि में अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर:
आपके कामकाज में बढ़त होगी। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के सभी काम उनकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी और आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। बुध देव की कृपा से आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है।

कुंभ:
बुधदेव का या गोचर आपके लिए कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको अपने बच्चों का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके कुछ कार्य बीच में अटक सकते हैं। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे।

मीन:
इस अवधि में आपकी माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार। छोटी सी भी समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। इस दौरान आप बहुत ही सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे जिनका अच्छा परिणाम भी आपको मिल सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापारियों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातक को के लिए भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











