Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बुध का मीन राशि में प्रवेश, कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है इस ग्रह का राशि परिवर्तन
बुध ग्रह की स्थिति का लोगों के जीवन पर कई तरह से प्रभाव पड़ता है। बुध अन्य सभी ग्रहों में सबसे छोटा है और सूर्य के सबसे निकट है। बुध का प्रभाव व्यक्ति की वाणी, त्वचा, बुद्धि, लोगों के साथ संपर्क आदि पर पड़ता है। बुध की स्थिति ठीक रहने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। 1 अप्रैल 2021 को बुध ग्रह सुबह 12 बजकर 52 मिनट पर अपने मित्र ग्रह शनि की राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाला है और वो अगले 15 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस लेख में जानते हैं 1 अप्रैल को बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जातक पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस वधि में खर्चे अधिक होंगे। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। इस अवधि में यात्रा करना तनावपूर्ण रह सकता है। आपको सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिय समय उत्तम रहेगा। इस अवधि में घर में कपूर जलाना आपके लिए लाभदायी रहेगा।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा। इस अवधि में घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सिंगल जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक लोगों के लिए ये समय सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि फलदायी रहेगी। आपको अपने प्रयास का उचित फल प्राप्त होगा। छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। आप अपनी पढ़ाई पर ही फोकस करें। आप अच्छे नतीजों के लिए बुधवार के दिन भगवान गणपति को हरी दूर्वा ग्रास अर्पित करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होने की संभावना है। आपको कामकाज में सफलता मिलने में समय लग सकता है। आपको स्वयं पर विश्वास बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में मां की सेहत का अधिक ध्यान रखें। संपत्ति खरीदने में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा। अच्छे परिणामों के लिए बुधवार के दिन सरस्वती माता की पूजा करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए ये 15 दिन की अवधि उतार चढ़ाव से भरी रहने की उम्मीद है। भाई-बहनों के साथ तनाव हो सकता है लेकिन उनके साथ समय बिताने से इस तरह की स्थिति आप संभाल लेंगे। इस अवधि में आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपका समय और धन ही खर्च होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस आपके काम में गलतियाँ निकाल सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करना होगा। इस अवधि में आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आप अपने लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करें। यदि आप अनुकूल नतीजे चाहते हैं तो बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक बड़ा निवेश करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर रहने की संभावना है। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके अपनों को ठेस पहुंच सकती है। वैवाहिक जातकों को ससुराल पक्ष से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपको पेट अथवा त्वचा से सम्बन्धित को समस्या हो सकती है।

कन्या राशि
बुध के गोचर का प्रभावशाली असर कन्या राशि के जातकों पर नजर आ सकता है। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी ये समय लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आप दोनों का रिश्ता माजबूत होगा। परिवार के सदस्यों खासतौर से पिता के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। इस अवधि में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप सभी के साथ अपने निजी जीवन और गुप्त बातों को साझा करने से बचें। शत्रु पक्ष के सक्रिय रहने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि रहेगी। आप आराम पर पूरा ध्यान दें अन्यथा मानसिक और शारीरिक कष्ट दोनों से आपको परेशान रहना पड़ सकता है। आप किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलते समय इलायची के बीज चबाएं, अनुकूल लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय मिश्रित रहेगा। व्यापार से जुड़े जातक लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। उच्च शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम सम्बन्धों के लिहाज से ये समय कुछ खास नहीं है। रिश्ते में कभी रोमांस तो कभी तकरार रहेगी। आपको अपने रिश्ते को समय देने की जरुरत है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। इस अवधि में अच्छे नतीजे पाने के लिए आप नियमित रूप से तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और पूजा करें।

धनु राशि
कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की तरक्की और समृद्धि से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। हालांकि कुछ मामलों को लेकर आप लोगों के बीच बहस भी होगी। आपकी माता के लिए ये समय अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय शुभ है। निवेश का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में अपनी सेहत पर ध्यान दें। योग या कसरत करना शुरू करें।

मकर राशि
दफ्तर में आप किसी को कुछ भी बोलने से पहले एक बार सोच लें अन्यथा आपको असहज परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा का योग बन रहा है जो आपके लिए फलदायी रहेगा। भाई बहनों के साथ समय बिताएं। अपने जीवन से जुड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतें और बड़ों की सलाह जरुर लें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा जिससे कामकाज पूरा करने में आसानी होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। आपके लिए हर बुधवार को बुधदेव के बीज मंत्र का जप करना फलदायी रहेगा।

कुंभ राशि
इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप धन की बचत में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। शेयर बाजार से भी प्रॉफिट मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामकाज के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी कि तबियत नासाज रहने से आप परेशान रहेंगे। सिंगल जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय शुभ रहेगा।

मीन राशि
बुध का यह गोचर मीन राशि में होने वाला है इसलिए मीन राशि के जातकों पर इसका अधिक प्रभाव नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए ये समय शुभ रहेगा। आपको दफ्तर का माहौल सकारात्मक लगेगा। आपके साथ साथ आपके जीवनसाथी के करियर में भी सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में खुद को सक्षम महसूस करेंगे। घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में कुछ तनाव आ सकता है मगर आप इसका हल ढूंढने में सफल रहेंगे। आपके लिए ये समय बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है।



Click it and Unblock the Notifications
