Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Budh Gochar March 2023: सबसे छोटे ग्रह बुध का मीन राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों की किस्मत का हाल
बुध ग्रह आकार में भले ही सबसे छोटा ग्रह है, मगर गति के लिहाज से यह चंद्रमा के बाद दूसरा सबसे तेज ग्रह है। यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को संचार, बुद्धि और सजगता का कारक माना जाता है। आमतौर पर बैंकिंग, मीडिया, शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्र इस ग्रह से जुड़े हुए हैं।

बुध ग्रह 16 मार्च 2023 को भारतीय समयानुसार 6 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं कि बुध के मीन राशि में प्रवेश से सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा और चुनौतियों से पार पाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपके लिए ये समय कुछ कठिन रहेगा हालांकि आप चिंता और तनाव से निपटने में कामयाब रहेंगे। कई सारी मुश्किलें आपके रास्ते में आ सकती हैं लेकिन आप स्वयं पर विश्वास रखकर इससे पार पा लेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए खुद पर नियंत्रण रखने तथा ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है। जो लोग सर्विस सेक्टर में हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध खराब रहेंगे और एक-दूसरे के लिए आपसी सम्मान की कमी हो सकती है, इसलिए बोलने से पहले अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
उपाय- भगवान गणेश की पूजा करना लाभकारी रहेगा, उन्हें दूर्वा अर्पित कर सकते हैं।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी इसलिए बचत करना बहुत जरूरी है। इस अवधि में निवेश का विचरर अच्छा नहीं है। पैसे लगाने से बचें। अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपने सामाजिक दायरे में ठीक से संवाद करें। छात्र इस अवधि में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- आप अपनी जेब में अथवा बटुए में हरे रंग का रूमाल रखें।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
काम को लेकर अपना बर्ताव ठीक रखें। इस अवधि में आपके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आप बेहद उदास महसूस कर सकते हैं। आप अपने काम के प्रति काफी प्रयासरत रहेंगे। आपको वांछित परिणाम भी प्राप्त होने की उम्मीद है। आप इस अवधि में अपने परिवार का पूरा समर्थन प्राप्त करेंगे। आपको अपने इस समय का आनंद लेना चाहिए।
उपाय- आप घर और दफ्तर में बुध यंत्र की स्थापना कर सकते हैं।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
इस दौरान भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। आप इस दौरान तीर्थ यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके पिता को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उनका विशेष ख्याल रखें। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने सपनों को पूरा करने का काम करेंगे।
उपाय- आप अपने पिता को कोई हरी वस्तु भेंट कर सकते हैं।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
पैसों की बात करें तो बीते समय में आपने जो भी किया उसका उचित परिणाम आपको नहीं मिल पाया है। इस गोचर के दौरान किसी भी वित्तीय जोखिम से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा। किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन से बचें। व्यापारियों को किसी भी डील के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। आप गले से संबंधित किसी समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। आपके ससुराल वालों के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। इस तरह की स्थिति को धैर्य के साथ हैंडल करें।
उपाय - आपको किन्नरों का सम्मान करने की आवश्यकता है। संभव हो तो उन्हें हरे रंग के कपड़े दान करें।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक रिश्ते में अनबन पैदा हो सकती है। किसी भी तरह का निवेश करने से बचें, नुकसान की आशंका ज्यादा है। व्यवसायियों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। आपको इस अवधि में धैर्य से काम लेना होगा तभी अपनी बुद्धिमता से चीजों का हल निकाल पाएंगे।
उपाय- आप 5-6 कैरेट का पन्ना धारण कर सकते हैं। इसे चांदी या सोने की अंगूठी में जड़वाकर बुधवार के दिन धारण करने से लाभ होगा।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप नियमित चेकअप कराएं। आपके बातचीत करने के तरीके की वजह से आपके दुश्मन बढ़ सकते हैं। पैसों की बात करें तो जरूरत से ज्यादा खर्च न करें, नहीं तो आप गहरे संकट में पड़ सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से बचें। अपना मनोबल ऊंचा रखें। इस दौरान आप कुछ ज्यादा ही यात्राएं कर सकते हैं। यदि आप इस दौरान कड़ी मेहनत करते हैं तो आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।
उपाय- आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिला सकते हैं।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस दौरान आप निवेश कर सकते हैं और परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आपको एकाग्रता की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों की बात करें तो अनबन की संभावना नजर आ रही है। नौकरी को लेकर आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से इस स्थिति को संभाल सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ प्रभावशाली संपर्क जोड़ने में कामयाब रहेंगे जो आपके भविष्य में काम आएंगे।
उपाय- ज़रूरतमंद बच्चों और विद्यार्थियों को किताबें दान करना फ़ायदेमंद साबित होगा।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आपके घर का माहौल अशांत रहेगा। इस दौरान घर पर कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खराब हो सकते हैं। आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत है। आपकी माता जी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है, उनका ख़ास ख्याल रखें। आपको समय की अहमियत समझनी होगी। आप कड़ी मेहनत करेंगे और मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। करियर की बात करें तो वर्तमान में चीजें भले ही थोड़ी अनिश्चित महसूस हो रही हों लेकिन स्थिति जल्द ही सही हो जाएगी।
उपाय- प्रतिदिन तेल का दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे की पूजा करें।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आप बहुत अच्छी तरह से संवाद करते हैं और इस कारण आप अधिकांश परिस्थितियों को संभालने में सक्षम रहते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ आपके संबंध थोड़े तनावपूर्ण रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। अक्सर झगड़े और गलतफहमी हो सकती है। आपको अपने गैजेट्स की ठीक से देखभाल करने की आवश्यकता है ताकि कोई नुकसान न हो। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको अपने पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उपाय- इस दौरान आप अपने छोटे भाई या कज़िन को कोई उपहार दे सकते हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आपके संवाद से गलतफ़हमी की स्थिति पैदा हो सकती है। इस अवधि में निवेश से बचें अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। अपने सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। छात्र स्वयं में आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का सहयोग आपको मिलेगा।
उपाय- आप प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल दें और प्रतिदिन 1 तुलसी का पत्ता खा सकते हैं।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
व्यवसायियों के लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि साझेदारी वाले व्यापार में उन्हें थोड़ा संभल कर रहना होगा। यदि वे सावधान नहीं रहेंगे तो इसका उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत है, नहीं तो आपके सभी रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह के कई प्रस्ताव मिलेंगे और इस अवधि में वो अपना जीवनसाथी चुनने में सक्षम होंगे। आपके जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होगी इसलिए बेहतर होगा कि मुद्दों पर चर्चा करें और उनका निपटारा करें।
उपाय- आप प्रतिदिन बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications