Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बुध ने किया कन्या राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों की पलटेगी किस्मत
बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना जाता है। बुध ग्रह 2 सितंबर यानि बुधवार के दिन सिंह से कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है। अश्विन माह से पहले हुए बुध के राशि परिवर्तन को शुभ बताया जा रहा है।

बुध कन्या राशि में 22 सितंबर तक रहने वाले हैं और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में होगा। बुध की संगति यदि अच्छे ग्रहों के साथ है तो इसके परिणाम भी अच्छे मिलते हैं, वहीं इसके उलट भी हो सकता है। जानते हैं बुध के कन्या राशि में प्रवेश कर जाने से सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ रहेगा। आपको कामकाज के क्षेत्र में अच्छी तरक्की मिल सकती हैं। वहीं जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको इस दौरान शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरुरत है। इस समय आपको किसी से पैसे से उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के विद्यार्थियों को खास लाभ मिलने की संभवना है। आपको अच्छे नतीजे की प्राप्ति हो सकती है। रिलेशनशिप के मामले में भी आपके लिए ये समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति भी आपकी संतुलित रहेगी।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी उत्तम रहेगा। सुख सुविधाओं के संसाधनों में वृद्धि होगी। माता का समर्थन प्राप्त होगा। इस दौरान आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा। आपके लिए ये वक्त काफी सुखद रहने की संभावना है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को वाणी से जुड़े काम में लाभ मिलेगा। आप अपने बोलचाल के तरीके से बड़ा फायदा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी।

सिंह राशि:
इस राशि के लोगों को अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौक़ा मिल सकेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अपनापन रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति को संतुलित बनाये रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशि:
बुध ग्रह मिथुन के अलावा कन्या राशि का भी स्वामी है। बुध ने इसी राशि में गोचर किया है। इस राशि के व्यापारियों को इस माह अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय उत्तम रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी और कामकाज के क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को इस समय थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने अहम फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको ध्यान-योग में समय बिताकर खुद को स्थिर रखने की कोशिश करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि:
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपको जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा। आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उन्नति के कई रास्ते आपके लिए खुलेंगे।

धनु राशि:
आपको मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से जिस काम में लगे थे उसके अच्छे नतीजे आपको मिलने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। वरिष्ठों के सहयोग से आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे। अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

मकर राशि:
उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों को अच्छे फल की प्राप्ति होगी। मकर राशि के लोग नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। इस दौरान आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आपको लाभ ही मिलेगा। अपने बर्ताव में नरमी रखें अथवा सामने वाले व्यक्ति को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं।

कुंभ राशि:
इस राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। वाहन का प्रयोग करते समय सतर्क रहें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कई मामलों में शुभ रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
