Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
बुध करने जा रहा है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों की खुलने वाली है किस्मत
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को तर्क, संवाद कौशल, बुद्धि, चतुराई, मित्र और गणित आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह की स्थिति अच्छी होने पर जातक को कई तरह के लाभ मिलते हैं। जीवन में सुख-सुविधा का आगमन होने लगता है। 26 अगस्त को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है।

वह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है और 22 सितंबर तक यही गोचर करेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 26 अगस्त को बुध ग्रह के कन्या राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ने की संभावना है।

मेष राशि:
बुध ग्रह का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने की उम्मीद है। आप इस अवधि में अपने काम बड़ी ही कुशलता के साथ पूरा करेंगे। कामकाज के क्षेत्र में आपको अछे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि:
यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपअपने परिवार के साथ सुखद समय बिता सकेंगे। छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी एकग्रता में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के इच्छुक जातकों के लिए समय अच्छा है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को इस अवधि में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। मां की सेहत में सुधार आएगा। नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा। वरिष्ठों के साथ बढ़िया तालमेल रहेगा और आप अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि:
इस गोचर के बाद से आप स्वयं में सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। आप सामान्य से अधिक सक्रिय हो जाएंगे। इस अवधि में यात्रा करने का योग बन रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। इस राशि के छात्रों के लिए ये समय बहुत बढ़िया रहने की उम्मीद है। कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको आय के नए साधन प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को भी दफ्तर से कोई अछि खबर मिल सकती है। ऊंचा पद अथवा वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए भी ये समय उत्तम रहेगा। आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। निवेश के लिए समय बढ़िया है। आप जांच-पड़ताल के बाद पैसा लगा सकते हैं। इस अवधि में आपका वाक् कौशल लोगों को काफी प्रभावित करेगा।

कन्या राशि:
बुध ग्रह का यह गोचर कन्या राशि में ही होने जा रहा है। आपके लिए यह समय काफी सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित फल इस अवधि में प्राप्त होगा। यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इस समय आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। व्यापारियों के साथ साथ नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि:
इस गोचर के बाद तुला राशि के जातकों को काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके लिए ये समय शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को मन लगाकर काम करने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि:
बुध के गोचर से आपके आय के साधन बढ़ेंगे। आपको अपने करीबियों से भी धन प्रप्तिहो सकती है। आप बजट के अनुसार चलेंगे जिससे आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। पुराने किसी निवेश से भी लाभ होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप इस अवधि में अपनी हर समस्या का समाधान ढूंढने में कायाब रहेंगे।

धनु राशि:
बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। कामकाज के क्षेत्र में आप निडर होकर कुछ फैसले लेंगे जिसका आचा परिणाम आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका मान-समान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप इस अवधि का आनंद लें और लाभ उठाने का प्रयास करें। वैवाहिक जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि:
इस राशि के जातकों को यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। इसका लाभ आपको जल्द ही प्राप्त होगा। कामकाजी लोगों के लिए ये समय शुभ रहेगा। दफ्तर में आपको दूसरों के मामलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप ऑफिस की राजनीति से बचकर रहें। आपके शत्रु पक्शापकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। यदि जमीन या प्रोपर्टी से जुड़ा कोई मामला है तो इस अवधि में वो सुलझ सकता है।

कुंभ राशि:
इस राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में आपको पार्टनर का साथ मिलेगा। आपका रिश्ता और मजबूत होगा। सेहत के लिहाज से आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि:
इस अवधि में आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिता पाएंगे। घर पर समय बिताकर आपको मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। इतना ही नहीं, इस अवधि में आपके पार्टनर के करियर में भी कोई सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा।



Click it and Unblock the Notifications