Latest Updates
-
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर
नहीं हो पाती है पैसों की बचत, राशि के अनुसार जानें तरीका
पैसों की बचत करना भी एक टैलेंट है जो सभी के पास नहीं होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पैसे बनाने में माहिर होते हैं और कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो पैसों की बचत बहुत आसान तरीके से कर लेते हैं और जो लोग ये दोनों ही काम कर लेते हैं वो काफी खुशकिस्मत होते हैं।
पैसों से जुड़े मामले को संभालने के लिए हर व्यक्ति का तरीका अलग अलग होता है। एक शख्स पैसे बचाने के लिए जो तरीका अपनाता है हो सकता है वो उपाय दूसरे व्यक्ति के लिए काम ना करे। अगर आप ज्योतिष में विश्वास रखते हैं तो अपनी राशि के अनुसार दिए इन सुझावों को मान सकते हैं।

मेष
आर्थिक निर्णय लेने के मामले में मेष राशि वाले ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं। ये लोग शॉपिंग करना एक बहुत जरूरी काम समझते हैं और शॉपिंग से पहले कुछ ज्यादा सोचते भी नहीं हैं। इनके लिए सुझाव है कि ये जिस चीज की खरीदारी करना चाहते हैं उसके लिए 24 घंटे तक रुकें, अगर मन में उस सामान को खरीदने की इच्छा बनी हुई है तो उसे खरीद लीजिये। अगर वहीं वो सामान आपके मन से उतर गया है तो मतलब उसे खरीदना पैसों की बर्बादी है। इस तरह आप थोड़ी बचत करना शुरू कर सकेंगे।

वृषभ
वृषभ राशि के लोग काफी जिम्मेदार, भरोसेमंद और अपनी इच्छाओं को लेकर तठस्थ रहते हैं। इन सब की मदद से वो अच्छी बचत कर पाते हैं और भविष्य के लिए प्लानिंग कर लेते हैं। लेकिन इन्हें शाही और महंगी चीजों का शौक रहता है और इस वजह से इनकी बचत में सेंध लगने की संभावना बनी रहती है। आपको ये याद रखना चाहिए कि जो धन आप आज एक जगह खर्च कर रहे हैं वो कल आपको किसी दूसरी और बेहतर जगह पर खर्च करने के लिए नहीं मिल पायेगा इसलिए लग्जरी चीजों पर खर्च करने से पहले दो बार सोचें।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के बारे में अनुमान लगा पाना कठिन है और यही वजह है कि इनके खर्चे भी नियंत्रित नहीं रहते हैं। ये कई बार काफी जिम्मेदार व्यक्ति की तरह बर्ताव करेंगे लेकिन अगले ही पल ये बेवजह के खर्चों को नहीं रोक पाते हैं। इनके लिए बचत का सबसे अच्छा उपाय है कि भविष्य के लिए सेविंग्स और रिटायरमेंट प्लान लें और उसमें ऑटोमेटिक ट्रांसफर का विकल्प चुनें।

कर्क
कर्क राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं और ये बचत तथा निवेश अच्छा करते हैं। इस राशि से जुड़े लोग घर, परिवार, सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य के बारे में सोचते हैं और इसके लिए ये बैंक में पर्याप्त पूंजी जमा करने पर फोकस देते हैं। इन्हें बचत के लिए किसी खास टिप की जरूरत नहीं है। उल्टा इन्हें खुद के ऊपर ध्यान देना चाहिए और स्वयं पर थोड़ा खर्च करना चाहिए।

सिंह
ये बहुत ही महत्वकांक्षी और कलात्मक होते हैं। इस वजह से इन्हें पैसे कमाने में दिक्क्त नहीं होती है। इनकी परेशानी उस धन को बचा कर रखने में होती है क्योंकि ये नए स्टाइल और ट्रेंड के साथ अपडेट रहना चाहते हैं। आप इतना कर सकते हैं कि उन चीजों पर खर्च करें जिससे आपको खुशी मिलती है, इससे आप दस जगह पैसे खर्चने से बच सकते हैं।

कन्या
कन्या राशि के लोग मेहनती, सतर्क और प्रैक्टिकल होते हैं और वो अपनी इन्हीं खूबियों का इस्तेमाल अपने आर्थिक फैसलों में करते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए कुछ चीजों पर खर्च करना चाहिए। इन्हें खुद को खुद पर खर्च करने की अनुमति देनी चाहिए। ये दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं, इन्हें उसमें भी थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

तुला
इस राशि की खूबी चीजों को लेकर संतुलन बनाए रखने की है और ये अपनी बचत और खर्चों को लेकर भी काफी संतुलित रहते हैं। इस राशि के लोगों को अकेले रहना पसंद नहीं आता है और इस वजह से ये दोस्तों के साथ बाहर घूमने फिरने और खाने पीने में ज्यादा ही खर्च कर देते हैं। इन्हें ये सोचने की जरूरत है कि इनके लिए क्या ज्यादा जरूरी है, दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना या फिर उनपर खर्चा करना। अगर ये इन सब काम के लिए एक बजट तैयार कर लें तो ये फिजूल खर्च से बच सकते हैं।

वृश्चिक
वृश्कि राशि के लोग अनुशासित होते हैं और ये ज्यादा खर्च करने पर विश्वास नहीं करते हैं। ये काफी गोपनीय किस्म के व्यक्ति होते हैं और इस वजह से पैसों से जुड़ी बात करना इनके लिए एक चैलेंज के समान हो जाता है। ऐसे में परिवार और भविष्य के लिए किसी तरह की योजना बनाना काफी मुश्किल हो जाता है।

धनु
धनु राशि के लोग आजादी को अपने जीवन में बहुत महत्व देते हैं और इन्हें यात्रा करना बहुत पसंद होता है। इनमें धैर्य की कमी होती है जिसकी वजह से ये आर्थिक निर्णय सही ढंग से नहीं ले पाते हैं। इन्हें बेफिजूल के खर्चों से बचने के लिए थोड़ा समय रिसर्च पर लगाना चाहिए। आपको उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आप अपने खर्चों को ना बढ़ाएं।

मकर
मकर राशि के लोग अपने जीवन में काफी अनुशासित तथा नियमबद्ध तरीके से रहते हैं और ये इसी प्रकार अपने धन को भी मैनेज करते हैं। लेकिन जब कोई इनके अनुसार नहीं चलता है तो ये उसे जज करने लगते हैं, ऐसा करने से बचें। साथ ही ये कई मौकों में आवेग में आकर शॉपिंग कर लेते हैं, इन्हें अपनी इस आदत में थोड़ा सुधार लाने की जरूरत है।

कुम्भ
कुम्भ राशि के लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं लेकिन ये सपनों की दुनिया में रहते हैं। ये काफी दयालु भी होते हैं। जब पैसों की बात आती है तो इन्हें अपनी उदारता पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी तब आप अपनी इच्छानुसार दान दक्षिणा का काम कर सकते हैं।

मीन
इस राशि के लोग पैसों की ज्यादा परवाह नहीं करते हैं। इनकी जिंदगी में पैसों से बढ़कर कई दूसरी चीजें रहती हैं। धन में रूचि ना होने की वजह से ये अपने लिए सही आर्थिक फैसले नहीं ले पाते हैं। इन्हें समझना होगा कि एक अच्छी जिंदगी के लिए धन की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता है। इन्हें धन का इस्तेमाल ऐसी जगह करना चाहिए जो इनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो। यदि इन्हें एक बार पैसों की उपयोगिता समझ में आ जाएगी तब ये ना सिर्फ अच्छा पैसा बना सकते हैं बल्कि उसका परफेक्ट इस्तेमाल भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications