Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
इस राशि की गर्लफ्रेंड होती हैं चिपकू, नहीं देती पर्सनल स्पेस
गर्लफ्रेंड होना बहुत ही अच्छी बात है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। कुछ राशि की लड़कियां दूसरों की तुलना में कुछ ज्यादा ही चिपकू किस्म की होती हैं। अगर आप अपने लिए ऐसी गर्लफ्रेंड ढूंढ रहे हैं जो आपके साथ साथ अपनी भी अलग दुनिया बनाए रखे तो फिर इन राशि की लड़कियों को डेट करने से बचें।

ये आपको एक टांग पर खड़ा रख सकती हैं लेकिन आपका साथ पाने के लिए मेहनत भी खूब करती हैं। आज जानते हैं कि चिपकू गर्लफ्रेंड की लिस्ट में शीर्ष राशियां कौन सी हैं।

1. कर्क
कर्क राशि की लड़कियां चिपकू गर्लफ्रेंड की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। आपकी पर्सनालिटी काफी सौम्य और नम्र होती है। आपका मन बहुत साफ़ है और आप लोगों से अच्छे रिश्ते बनाए रखना चाहती हैं। आप यही बात अपने रिलेशनशिप पर भी लागू करती हैं लेकिन आपके ये प्रयास एक सीमा से बाहर चले जाते हैं जो आपके बॉयफ्रेंड को घुटन का एहसास दे सकती हैं।

2. कुम्भ
आप दुनिया के सबसे भावुक इंसान में से एक भले ही नहीं हैं, लेकिन जब आप रिलेशनशिप में आते हैं तब कुम्भ राशि के होने के नाते उसे बहुत ही संजीदगी से ले लेते हैं। जब आप उस रिश्ते को देखते हैं तो उसके अच्छे पहलू पर नजर डालते हैं। यही वजह है कि अपने रिलेशनशिप को पोषण देने और बढ़ाने के लिए जो मुमकिन हो वो करते हैं। आप उस रिश्ते के लिए खुद को झोंक देती हैं।

3. तुला
तुला राशि कि लड़कियों को अकेले रहना बिल्कुल पसंद नहीं आता है। इन्हें खूबसूरत और आकर्षक लोगों के बीच रहना अच्छा लगता है। इस वजह से जब आप रिलेशनशिप में जाती हैं तब आप उस व्यक्ति के साथ पूरी तरह से चिपक जाती हैं। आप अपने ख्यालों को भी कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहती हैं।

4. मीन
आप काफी रोमांटिक हैं। इस वजह से आपको अपने पार्टनर के आसपास रहने के मन करता है, इतना ही नहीं आप उनके पास रहने के बहाने तलाश करती हैं। आप अपना रिलेशनशिप भी फेरीटेल की तरह चाहती हैं। जिस शख्स को आप पसंद करती हैं उसके साथ समय बिताने में आपको कोई बुराई नजर नै आती है। ऐसा करना आपकी आदत में ही शुमार है।



Click it and Unblock the Notifications