Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन राशियों से मुकाबला करना नहीं है आसान, देते हैं ज़बरदस्त कॉम्पीटीशन

ज्योतिषशास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो व्यक्ति के जन्म और उसके सितारों के आधार पर भविष्यवाणी करता है। छोटी छोटी बातों से लेकर व्यक्ति के कई छिपे हुए राज़ भी ज्योतिष गणना की मदद से पता लगाए जा सकते हैं। जो लोग ज्योतिष विज्ञान में विश्वास रखते हैं वो इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति की पर्सनालिटी से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
लव लाइफ, सेहत, शादी, आर्थिक स्थिति, करियर आदि के अलावा भी कई बातों का पता इससे चल सकता है। आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि 12 राशियों में से कौन सी ऐसी राशियां हैं जो बहुत ज़्यादा प्रतिद्वंदी होती हैं। जिनसे मुक़ाबला करना आसान नहीं होता है।

मेष
मेष राशि के लोग सभी चीज़ों को लेकर मुक़ाबला करने के लिए तैयार रहते हैं। जब ये मन मुताबिक परिणाम नहीं पाते हैं तो इन्हें निराशा होती है। सक्रिय रहने वाले और ऊर्जा से भरे मेष राशि के जातक वैसे तो कॉम्पीटीशन देने में शीर्ष पर रहते हैं लेकिन ये अपने जीवन में कुछ चीज़ों को लेकर ही सीरियस रहते हैं।

सिंह
अगला नंबर है सिंह राशि वालों का। सिंह राशि के जातकों के मुताबिक जीतने के लिए अपनी योग्यता का प्रदर्शन करना सही है और इसी से उन्हें मुक़ाबला करने की प्रेरणा मिलती है। लेकिन जब इसके अनुसार काम नहीं होता तब इनका ईगो बीच में आ जाता है। एक शेर की भांति ही जितनी जल्दी ये अपने दुश्मन का शिकार करते हैं उतनी जल्दी ही इनकी संतुष्टि का एहसास होता है। इनके मस्तिष्क को कोई और नियंत्रित नहीं कर सकता है, ये खुद ही इसके मालिक हैं। इस वजह से ये शांति और एकाग्रता के साथ काम करते हैं जो इन्हें शीर्ष पर ले जाता है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को इस मामले में समझ पाना आसान नहीं है। ये बहुत ही सहज, ऊर्जा से भरे हुए मगर कई बार बहुत संजीदा किस्म के होते हैं। ये ज़िंदगी को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। उनका यही नज़रिया उन्हें दूसरों से मुकाबला करने के लिए प्रेरित करता है। जब ये किसी अपने के साथ मुक़ाबला करते हैं तब ये उस कॉम्पीटीशन का आनंद लेते हैं। मगर यदि इनका मुक़ाबला दूसरे व्यक्तियों से हो रहा हो तब इन्हें हरा पाना बहुत मुश्किल है।

मकर
मकर राशि के जातक ज़िद्दी होते हैं और ये अपने आप को राजा समझते हैं। ये चाहते हैं कि इनकी इस खूबी के बारे में दूसरे लोगों को पता चले। संक्षेप में कहा जाए तो इनका जीवन ही हर ज़रूरी चीज़ में मुक़ाबला करने और जीतने के इर्दगिर्द ही घूमता है। जिन चीज़ों का इनसे कोई सरोकार नहीं है ये उनके बारे में ज़्यादा सोचते भी नहीं हैं। दूसरों की राय से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, ये सिर्फ जीतने के लिए गेम में उतरते हैं।

कुम्भ
इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल है कि कब कुम्भ राशि के जातक मुक़ाबले में उतर गए हैं। कुछ मौकों में ऐसा भी हुआ है कि कुम्भ राशि के जातकों को खुद भी इस बात का एहसास नहीं होता कि वो कब किसी कॉम्पीटीशन का हिस्सा बन गए। वो तब तक इस बात से अनजान रहते हैं जब तक प्रतियोगिता में उन्हें नुकसान नहीं हो जाता है। अंदर से वो हर चीज़ में बेस्ट और पर्फेक्ट रहना चाहते हैं और उनकी यही चाहत उन्हें मुक़ाबले का हिस्सा बना देती है। मकर राशि के लोग अपने हुनर का प्रदर्शन नहीं करना चाहते हैं लेकिन जीत से उन्हें संतुष्टि मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
