Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पढ़ाकू और स्मार्टनेस है इन राशि वालों की खूबी
पढ़ाकू लोगों का अधिकतर समय किताबों के साथ बीतता है। वहीं स्मार्ट लोग जानकारी हासिल करने के लिए किताबें, अखबार, डॉक्यूमेंट्री आदि किसी की भी मदद ले लेते हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि दोनों ही तरह की शख्सियतें ज्ञान का भंडार होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि वो इतनी समझदारी भरी और तार्किक बातें कर कैसे लेते हैं। और इसका जवाब है ज्योतिषशास्त्र।
ज्योतिष शास्त्र की मदद से इस तरह की शख्सियत वाली राशियों का समूह तैयार किया जा सकता है। इस लेख में हम जिन पांच राशियों का जिक्र कर रहे हैं वो स्मार्ट और पढ़ाकू माने जाते हैं।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग चुपचाप चीजों का अवलोकन करते हैं, ये सबसे ज्यादा तार्किक बुद्धि वाले होते हैं। कुल मिलाकर ये बात कम करते हैं लेकिन वो जो भी कहते हैं वो काम की होती हैं और इनके मित्र कम होते हैं। ये अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं लेकिन इन्हें समय बर्बाद करना पसंद नहीं है, खासतौर से तब जब ये उसका उपयोग किसी लाभप्रद जगह पर कर सकते हों। ये समय को फिजूलखर्च करने यानि गॉसिप करने को सही नहीं मानते हैं। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि इनके अंदर तंज कसने की जो काबिलियत है वो किताबों और दूसरे जगहों से जानकारी हासिल करके विकसित हुई हो। आखिरकर हाजिरजवाब बनने के लिए दिमाग का सक्रिय रहना बहुत जरूरी है।

कन्या
कन्या राशि का स्वामी बुध है। ये चीजों को देखते हैं, नोटिस करते हैं और फैक्ट्स और आंकड़ों को याद कर लेते हैं। आप इन्हें कोई चीज एक बार बताएं और वो जानकारी इनके मस्तिष्क में स्टोर हो जाएगी। जब भी टीचर कोई सवाल करते हैं तब कन्या राशि के जातकों के पास हमेशा जवाब मौजूद होता है। शायद यही कारण है जो इन्हें पढ़ाकू और अध्ययनशील बनाता है। ये परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं और ये अपने मस्तिष्क में फैक्ट्स और आंकड़ों को सही ढंग से व्यवस्थित करके रखते हैं।

तुला
तुला राशि के लोग बहुत ज्यादा इंटेलिजेंट और पढ़ाकू लोगों की श्रेणी में नहीं आते हैं। ये कई मौकों पर दूसरों की तरह सामान्य दिखते हैं लेकिन जब आप इन्हें करीब से जानेंगे तब पाएंगे कि ये काफी बुद्धिमान होते हैं। ये ऐसा इसलिए दिखाते हैं क्योंकि ये जरूरी नहीं कि आप जिस विषय पर बात कर रहे हों उसमें इनकी भी दिलचस्पी हो। कई बार ये फैक्ट जानते हुए भी उसपर बात नहीं करते हैं क्योंकि इन्हें लगता है कि इनके जवाब देने से बहस की स्थिति पैदा हो सकती है। इस कारण ये अपनी बुद्धिमता की नुमाइश लोगों के सामने जल्दी नहीं करते हैं और तभी बोलते हैं जब बहुत जरूरत हो।

धनु
ये समझदार लोग नई चीजों की जानकारी हासिल करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करते हैं। तुला राशि के विपरीत, धनु राशि के जातक आपको फैक्ट्स बताते रहेंगे, शोध के बारे में चर्चा करेंगे और कई बार अपनी बुद्धिमता का दिखावा भी करते हैं। इन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि दुनिया इनके बारे में क्या सोचती है। लेकिन इतना आत्मविश्वास इनमें आता कहां से है? इसका जवाब है ज्ञान, जिसकी मदद से ये दृढ़ता के साथ अपना पक्ष रख पाते हैं।

मकर
इस लिस्ट में हम मकर राशि के लोगों को कैसे भूल सकते हैं। ये हर वाद-विवाद में आगे रहते हैं, करियर पर फोकस करने वाले विद्यार्थी के अलावा ये लक्ष्य को हासिल करने वाले लीडर माने जाते हैं। आप इन्हें किताब के किसी भी पाठ में से कोई सवाल पूछें, क्लास में वो पाठ पूरा ना होने के बावजूद ये उसका जवाब आपको दे देंगे। आप इनसे किसी टेक्स्ट के बारे में पूछें और ये आपको बता सकते हैं कि वो किस चैप्टर से लिया गया है। ये तब तक आपको इस तरह की जानकारी दे सकते हैं जब तक ये थक ना जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
