Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Nag Panchami: इस साल नाग पंचमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, अपनी राशि के अनुसार करें उपाय
श्रावण माह का प्रत्येक दिन शुभता से भरा हुआ है। इस माह में आने वाला त्योहारों का भी बड़ा महत्व है। सावन के महीने में ही नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। भगवान शिव के पसंदीदा इस माह में उनका प्रिय पर्व नाग पंचमी भी मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन नाग देव की विशेष पूजा की जाती है। इस साल नाग पंचमी का पर्व 13 अगस्त, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देव की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस साल नाग पंचमी पर अपनी राशि अनुसार कौन से नाग देव के पूजन से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष का नाग पंचमी का पर्व शुभता लेकर आएगा। आर्थिक लाभ की उम्मीद है। संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोगों को अनंत नाग का पूजन करना चाहिए, लाभ होगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए नाग पंचमी का दिन खास रहेगा। आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। इस दिन आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस साल नाग पंचमी के दिन कुलिग नाग की पूजा करने से फायदा होगा।

मिथुन राशि:
इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रहें। आपके लिए वासुकि नाग का पूजन करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि:
साल 2021 का नाग पंचमी कर्क राशि के जातकों के लिए फलदायी रहने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी की खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के लोगों को शंखपाल नाग की पूजा करनी चाहिए।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों के लिए नाग पंचमी का दिन शुभ रहने की उम्मीद है। आप मानसिक रूप से सकारात्मक और बेहतर महसूस करेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आएगी। इस राशि के लिए पद्म नाग का पूजन करना फलदायी रहेगा।

कन्या राशि:
नाग पंचमी के मौके पर आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यह छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। इस दिन बन रहे विशेष योग से आपके करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप महामद्म नाग की पूजा करें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आप मानसिक रूप से खुद को शांत रखने का प्रयास करें। नाग पंचमी के दिन महादेव को जल अर्पित करें और तक्षक नाग की पूजा करें।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नाग पंचमी का दिन उतार चढ़ाव से भरा हो सकता है। आप मन में तरह तरह के ख्याल लेन से बचें और अपनी जिम्मेदारियों की तरफ भी ध्यान दें। आपके लिए इस दिन इस दिन कर्कोटग नाग की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

धनु राशि:
आपके करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन आप व्यस्त रह सकते हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों को शंखचूर्ण नाग की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। करियर में सकारात्मक मोड़ आएगा। इस राशि के लोगों को नाग पंचमी पर घातक नाग की पूजा करनी चाहिए।

कुम्भ राशि:
कुम्भ राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आप मानसिक दबाव लेने से बचें। इस नाग पंचमी पर आपको भगवान शिव शंकर को जल चढ़ाना चाहिए और विषधर नाग की पूजा करें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक अपनी नौकरी में बदलाव महसूस कर सकते हैं। इस दिन यात्रा करने का योग भी बन रहा है। शिक्षा से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों को शेषनाग का पूजन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
