Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
नवरात्रि 2019: इस राशि के लोगों के घर पधारेंगी मां और देंगी विशेष आशीर्वाद
इस साल शारदीय नवरात्रों की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन नौ दिनों के दौरान जो भी भक्त माता की सच्चे मन से आराधना करता है, उसकी मनोकामना जल्दी सुन ली जाती है। नवरात्रि का समय बहुत ही शुभ माना जाता है। लोग माता को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन उनके अलग अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि का ये पर्व हर राशि के जातकों को प्रभावित करता है। जानते हैं नवरात्रि के ये नौ दिन आपकी राशि के लिए कैसा समय लाने वाले हैं।

मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए इस साल के शारदीय नवरात्र बेहद खास रहने वाले हैं। इन नौ दिनों के दौरान इन्हें अपने कार्यक्षेत्र और व्यापर में उन्नति हासिल होगी। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। माता के पूजन के लिए लाल फूल और लाल चंदन की माला प्रयोग में लाएं।

वृषभ:
माता के आगमन से इस राशि के जातकों के करियर को लाभ मिलेगा। इस दौरान शत्रु पक्ष से सावधान रहें। उनसे बचने के लिए आप सफ़ेद चंदन की माला लेकर देवी मंत्रों का जाप करें।

मिथुन:
मिथुन राशि के वो जातक जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी ये खोज नवरात्रि के समय खत्म हो सकती है। माता की कृपा पाने के लिए तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जप करें। आप मां को भोग में खीर चढ़ाएं।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। व्यापर से जुड़े लोगों को अपने साझेदार से धोखा मिल सकता है। इस कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। आप सफ़ेद चंदन की माला से जप करें और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

सिंह:
माता को समर्पित इस पर्व के साथ ही सिंह राशि के जातकों का अच्छा समय भी शुरू हो जाएगा। सेहत का मामला अच्छा रहेगा और किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। गुलाबी रत्न से बनी माला से मंत्र जाप करने से लाभ मिलेगा।

कन्या:
नवरात्री के समय कन्या राशि के लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। बाहर का खाना खाने से बचें। माता को प्रसन्न करने के लिए तुलसी माला से गायत्री दुर्गा मंत्र का जाप करें।

तुला:
29 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि के साथ तुला राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा। धन लाभ मिलने के आसार हैं।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए समय सकारात्मक रहेगा। अगर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से मां की कृपा बरकरार रहेगी।

धनु:
इस नवरात्रि पर मां के शुभ कदम आपके घर में आएंगे। इस दौरान नया वाहन या घर की खरीदारी हो सकती है। आप भौतिक सुख सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। आप माता को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

मकर:
ये समय मकर राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान की भी संभावना है। मां को हलवे का प्रसाद चढ़ाएं।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह नौ दिन शानदार रहेंगे। आर्थिक तरक्की में यदि परेशानी आ रही है तो इस दौरान उससे निजात मिल सकेगा। आप उड़द दाल से बनी मिठाई का भोग माता को लगाएं।

मीन:
आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस में तरक्की होगी। यात्रा के दौरान थोड़ा सतर्क रहें। मां की कृपा पाने के लिए पीली मिठाई और केले का भोग लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
