Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
इस नवरात्रि पर मिलेगा मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद, बस कर लें राशिनुसार मंत्र का जाप
नवरात्रि के नौ दिन माता के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इस दौरान माता की आराधना करने से कई गुना ज्यादा लाभ मिलता है। नवरात्रि के समय में भक्तों को माता की शरण में जाकर उनकी आराधना करनी चाहिए।

इस साल 17 अक्टूबर से नवरात्रि के शुभ दिन का आगाज घटस्थापना के साथ होगा। ऐसी मान्यता है कि इस विशेष पर्व के समय मां का ध्यान और पूजा पाठ करना चाहिए। इस लेख में जानते हैं कि माता का आशीर्वाद पाने के लिए जातकों को राशिनुसार मां के किस रूप की आराधना करनी चाहिए और किस मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा।

मेष राशि:
इस राशि के जातकों को माता मंगला देवी की आराधना करनी चाहिए। इन्हें ॐ महागौर्यै नम: या ॐ मंगला देवी नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोग 'मां कात्यायनी' की आराधना करें, लाभ मिलेगा। आप ॐ कात्यायनी नम: मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को मां दुर्गा की आराधना करने से लाभ मिलेगा। आप ॐ दुर्गाये नम: का जाप करें।

कर्क राशि
आप मां शिवाधात्री की आराधना करें। आपके लिए ॐ शिवाय नम: मंत्र का जप लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि:
मां भद्रकाली की आराधना से आप पर विशेष कृपा बरसेगी। ॐ कालरूपिन्ये नम: का जप करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को मां जयंती की आराधना करनी चाहिए। ॐ अम्बे नम: या ॐ जगदंबे नम: का जाप आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।

तुला राशि:
तुला राशि लोगों को मां के क्षमा रूप की आराधना करनी चाहिए। आप ॐ दुर्गादेव्यै नम: का जाप करें।

वृश्चिक राशि:
आपको मां अम्बे की आराधना से लाभ मिलेगा। ॐ महागौर्यै नम: या ॐ अम्बिके नम: का जाप करें।

धनु राशि:
मां दुर्गा की आरधना से आपके बिगड़ते काम बन जाएंगे। ॐ दूं दुर्गाये नम: का जाप करें।

मकर राशि:
शक्ति रूप की आराधना आपके लिए लाभदायी होगा। ॐ दैत्य-मर्दिनी नम: का जाप करें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों की नैय्या मां चामुण्डा देवी की आराधना से पार लग जाएगी। ॐ महागौर्यै नम: या ॐ चामुण्डायै नम: का जाप करें।

मीन राशि:
मीन राशि वाले लोग मां तुलजा की आराधना करें और साथ ही ॐ तुलजा देव्यै नम: का जाप करें।



Click it and Unblock the Notifications