Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
साल 2019 में अपनी राशि अनुसार जानिए कौन सा महीना है आपके लिए बेहद शुभ
एक बार फिर नए साल की शुरुआत होते ही आपके मन में अपने भविष्य को लेकर कई सारे सवाल उठ रहे होंगे। कैसा रहेगा आपके लिए 2019? क्या इस वर्ष आपके भाग्य का सितारा चमकेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? कैसा रहेगा आपका करियर, क्या इस बार प्रमोशन मिलेगा, क्या दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी या फिर जीवनसाथी के साथ अनबन का सिलसिला चलता रहेगा?

यदि आप अपने इन सवालों के जवाब चाहते हैं तो हमारे लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी होंगे। आज भी आपके लिए हम कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आएं हैं। जी हां, नया साल सभी राशियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया है जिसमें सभी के लिए कुछ ना कुछ नया और बेहतरीन शामिल है।
यदि आपको पता चल जाए कि इस वर्ष आपके लिए कौन सा महीना सबसे ज़्यादा शुभ है तो आप अपनी असफलताओं को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस साल आपके लिए कौन सा महीना रहेगा बेहद शुभ और ख़ास।

मेष:
इस राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सबसे अच्छा रहेगा, खासतौर पर कामकाज के मोर्चे पर आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपके अपनों से आपके संबंध और भी मज़बूत होंगे।

वृषभ:
इस वर्ष आपके लिए दिसंबर का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। इस माह आपके आर्थिक प्रयास सफल होने से आपके रूपए पैसों को लेकर चल रही समस्या का समाधान होगा। इतना ही नहीं आपकी कोई मनोकामना भी इस समय पूरी हो सकती है।

मिथुन:
इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना कुछ बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।आर्थिक मोर्चे पर भी आपको सफलता मिलेगी।


कर्क:
आपके लिए सितंबर का महीना बहुत ही शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और सुखों में वृद्धि होगी।

सिंह:
सिंह राशि वालों के जीवन में फरवरी का महीना ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस समय आपको कई सारे सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे।

कन्या:
आपके लिए अगस्त का महीना बहुत ही ख़ास रहेगा। इस दौरान आपको आगे बढ़ने का जो भी मौका मिले उसे हाथ से जाने ना दें। इतना ही नहीं, आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने से आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

तुला:
इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आपको प्राप्त होगी। इतना ही नहीं, प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बेहद रोमांटिक रहेगा।

वृश्चिक:
अक्टूबर माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आप जिस भी कार्य को करने के लिए चुनेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

धनु:
धनु राशि वालों के लिए जनवरी का महीना बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और आगे बढ़ने के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मकर:
मकर राशि वालों को शनिदेव की कृपा से उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलेगा, खासतौर पर सितंबर का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी कोशिशें कामयाब होंगी और आपको सफलता मिलेगी।

कुम्भ:
प्यार मोहब्बत के मामले में नवंबर का महीना आपके लिए बहुत ही ख़ास रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो इस समय अपने दिल की बात उनसे कह डालें निश्चिततौर पर आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए यह माह बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपके काम में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मीन:
इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना भाग्यशाली रहेगा। आपके सभी कार्य सफल रहेंगे और जीवन में खुशियां आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
