Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आपके मोटापे का ग्रहों से क्या है संबंध?
ग्रहों की चाल उनकी दशा और दिशा हमारे जीवन में बहुत कुछ तय करती है। हमारे साथ जो भी घटता है अच्छा या बुरा, यह सब हमारे ग्रहों की स्थिति तय करती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इन ग्रहों का हमारे शरीर की बनावट से भी लेना देना होता है।
आज इस लेख में हम आपको व्यक्ति के शरीर की बनावट यानी दुबलापन या मोटापा और ग्रहों से इनके संबंध के विषय में बताएंगे।

शरीर की बनावट और ग्रहों का संबंध
बृहस्पति
बृहस्पति व्यक्ति का मोटापा बढ़ाता है जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति शरीर को प्रभावित कर रहा होता है उनका शरीर फैलने लगता है। इसके अलावा जल तत्व प्रधान राशियों के लोग भी मोटे ही होते हैं।
शनि
शनि व्यक्ति को मोटा नहीं होने देता। यह ग्रह मनुष्य को दुबला पतला रखता है।
चन्द्रमा
चन्द्रमा भी व्यक्ति को मोटा और गोल मटोल बनाने के लिए ज़िम्मेदार होता है।
मंगल और सूर्य
मंगल और सूर्य व्यक्ति को कभी कभी मोटा कर देता है लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है।
शुक्र और बुध
शुक्र या बुध की प्रधानता होने पर व्यक्ति की पर्सनालिटी बहुत ही आकर्षक हो जाती है। ऐसे लोग बहुत ही सुन्दर और स्मार्ट कहलाते हैं।

मोटापा और राशियों पर इसका प्रभाव
मेष, सिंह और धनु
इन तीनों राशियों का तत्व अग्नि होता है। इन राशियों के जातक ज़्यादातर मोटे नहीं होते बल्कि दुबले पतले ही होते हैं। यदि इनका शरीर फूलता भी है तो तकरीबन 30 वर्ष की आयु के बाद ही।
वृष, कन्या और मकर
पृथ्वी तत्व वाले इन राशियों के लोग या तो शुरुआत से ही मोटे होंगे या फिर इनका शरीर हमेशा दुबला पतला ही रहेगा। मोटापा इन राशि के जातकों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता क्योंकि ये इनके लिए कई तरह की बीमारियां लेकर आता है।
मिथुन, तुला और कुम्भ
इन तीनों राशियों का तत्व वायु होता है हालांकि ये ज़्यादा मोटे नहीं होते लेकिन खाने पीने का शौक इन्हें बहुत रहता है। इनका यही शौक इनके शरीर की बनावट को कई बार बिगाड़ देता है यानी ज़्यादा खाने की वजह से इनका पेट निकल आता है।
कर्क, वृश्चिक और मीन
इन राशियों का तत्व जल होता है। इन तीनों राशि वाले अच्छे खासे मोटे होते हैं। हालांकि ये अपने शरीर को ज़्यादा फैलने नहीं देना चाहते और इसके लिए कई उपाय भी करते हैं लेकिन इनकी ज़रा सी लापरवाही इनके लिए मुसीबत खड़ी कर देती है और इनका मोटापा फ़ौरन बढ़ने लगता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोटापा रोकने के उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय हैं जिनकी साहयता से आप अपने बढ़ते हुए वज़न को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय।
1. प्रतिदिन सुबह पपीता ज़रूर खाएं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का प्रयास करें।
2. अपने तेज़ी से बढ़ रहे मोटापे को रोकने के लिए आप पीला पुखराज धारण कर सकते हैं।
3. प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।
4. सूर्यास्त के बाद ज़्यादा भारी खाना खाने से बचें। आप रात में हल्का फुल्का भोजन ही खाएं। गरिष्ठ खाने से दूर रहें।
5. पद्मासन में बैठने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
