Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
आज है साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण, इन दो राशियों पर होगा ग्रहण का असर..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2018 में 5 ग्रहण लगेंगे, 15 फरवरी को आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ रहा है, वैसे तो 2018 में 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे, लेकिन ये 2018 का पहला सूर्य ग्रहण है।
वहींं कुछ लोग सूर्य ग्रहण को देखना बिलकुल भी अच्छा नहीं मानते। हैरानी की बात ये है कि इस बार लगने जा रहा ये सूर्य ग्रहण भारत और उसके कुछ पड़ोसी देशों में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इस सूर्य ग्रहण का असर हर व्यक्ति पर पड़ेगा। वैसे तो ज्योतिष के अनुसार कई राशियों पर इस सूर्य ग्रहण का असर पड़ेगा। लेकिन दो राशियों पर इसका खास असर पड़ेगा। आइए जानते है कौनसी है ये वो दो राशियां।

15 फरवरी को लगेगा आंशिक सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण के शुरू होने का समय 12:26 और मध्य का समय दूसरे दिन यानी 16 फरवरी को दिन के 2 बजकर 21 मिनट तक है, जबकि इसका पूर्ण मोक्ष समय 4:00 बजकर 17 मिनट है। ये तो सभी को पता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र की माने तो साल का पहला सूर्य ग्रहण इन 2 राशि के लोगों के लिए बिलकुल भी शुभ नहीं हैं और इस राशि के लोगों के साथ बहुत बड़ी घटना भी घट सकती है, तो चलिए आप भी जान लीजिये उन राशियों के बारे में...

मिथुन राशि
मिथुन राशि के व्यक्तियों को सूर्य ग्रहण के दिन खुद का अच्छी तरफ से ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस दिन इस राशि के लोगों को धन की हानि हो सकती है। इसके आलावा मिथुन राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि वह मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों को इस दिन आंखों, कान, नाक और गले का खास ध्यान रखना होगा। इसके आलावा इस राशि के लोग इस दिन बजरंग बाण का पाठ करें और ग्रहण खत्म होने के बाद गरीब लोगों को सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दिन एक्सीडेंट से बचना होगा, क्योंकि इस राशि के लोगों को दुर्घटना और शल्य चिकित्सा के योग से शारीरिक कष्ट होनी की समस्या हो सकती हैं इसलिए वाहन को पूरी सावधानी से चलाएं। ग्रहण के समय चन्द्रमा मंत्र का उच्चारण करें और ग्रहण पूरा होने के बाद गरीब लोगों को काली चीजें दान करें।

सूर्य ग्रहण के बाद
- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यग्रहण के बाद पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान कर देवता की आराधना करनी चाहिए।
- स्नान के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को दान देने की परंपरा है. मान्यता है कि इससे ग्रहण के प्रभाव में कमी आती है. यही कारण है कि सूर्यग्रहण के बाद लोग गंगा, यमुना, गोदावरी आदि नदियों में स्नान के लिए जाते हैं और दान देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
