Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन राशियों के लोग अपने पूर्व पार्टनर के साथ नहीं रख पाते हैं दोस्ती
हम सभी अपनी ज़िंदगी में ब्रेकअप के दौर से गुज़रते हैं या किसी अपने को इस फेज़ से गुज़रते देखते हैं। हम सभी में इससे उबरने और इसे संभालने की प्रवृत्ति अलग-अलग होती है। जहां कुछ लोगों का अनुभव काफी बुरा होता है जबकि कुछ लोग इसे आगे चलकर बेहतर मानते हैं।
हां, ऐसे भी कुछ लोग होते हैं जो ब्रेकअप के बाद भी अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती रखते हैं और ऐसा करने की प्रतिभा या हिम्मत कम ही लोगों में होती है।

अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती रखना एक कठिन काम हो सकता है क्योंकि इससे आपके वर्तमान पार्टनर या परिवार को दिक्कत हो सकती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर ब्रेकअप दोनों पार्टनर की मर्ज़ी से और बिना किसी लड़ाई या ड्रामा के हुआ हो तो भी कुछ राशियों के लोग अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती नहीं रखते हैं।
खैर, ज्योतिष हमें इन राशि के व्यक्तियों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है, जो अपने पूर्व पार्टनर के दोस्त नहीं बन सकते हैं। तो चलिए जानें इन राशियों के बारे में।
कुंभ राशि: (21 जनवरी-18 फरवरी)
कुंभ राशि के लोग जल्दी ब्रेकअप करने में विश्वास नहीं रखते हैं और अगर ब्रेकअप होता है तो अपने पूर्व पार्टनर से दोस्ती रखने की बिल्कुल नहीं सोचते हैं। वो अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती रखकर किसी भी तरह का दर्द नहीं लेना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि अतीत को छोड़कर वर्तमान पर ध्यान देना बेहतर है।
मकर राशि: (23 दिसंबर-20 जनवरी)
मकर राशि के लोग माफ करने में विश्वास नहीं रखते हैं और यह तथ्य ज़्यादातर लोगों को पता है। इस राशि के लोग ब्रेकअप के बाद दोस्ती रखने में उत्सुक नहीं होते हैं। अगर आपने इनका दिल तोड़ दिया है, तो ये लोग उसे कभी नहीं भूलते और ना माफ करते हैं। ये लोग कभी भी अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती रखने में सक्षम नहीं होते हैं।
वृश्चिक: (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
वृश्चिक राशि वाले लोग ईर्ष्यालु स्वभाव के होते हैं इसलिए अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती रखना इनके लिए मुश्किल है। अपने पूर्व पार्टनर की लाइफ में किसी और का आना भी इनसे बर्दाश्त नहीं होता है और ऐसे में दोस्ती होना बिल्कुल स्वभाविक नहीं है। यहां तक कि अगर ये लोग कोशिश भी करते हैं, तो संभावना है कि ये आपको दूसरों के सामने बुरा महसूस कराने का मौका ढूंढ रहे हैं।
सिंह: (23 जुलाई-23 अगस्त)
सिंह व्यक्तियों को दूसरों से प्यार पाना या पैम्पर होना काफी पसंद है इसलिए अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती रख कर उन्हें किसी और को प्यार करते हुए देखना इनके लिये काफी मुश्किल है। अगर सिंह राशि के लोग अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती रखते भी हैं तो वो उनके नये रिश्ते के बारे में जानना या उसके बारे में बात करना बिल्कुल नहीं चाहते हैं। अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती ना रखने की इनकी एक और बड़ी वजह है इनका अड़ियल व्यक्तित्व। अगर इनके पूर्व पार्टनर ने कुछ गलत किया है, तो ये आसानी से नहीं भूलते।
मेष: (21 मार्च-19 अप्रैल)
मेष हमेशा से एक प्रतिस्पर्धी राशि है। इस राशि के व्यक्तियों को अपने पूर्व पार्टनर के साथ दोस्ती रखने में कोई दिलचस्पी नहीं रहती है क्योंकि वे उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं, वे यह देखते हैं कि कौन बेहतर हो सकता है। इस राशि के लोग अपनी ज़िंदगी में होने वाली अच्छी बातों को अपने पूर्व पार्टनर तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसके लिये सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में भी इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा करके ये अपने पूर्व पार्टनर को चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
तो, आपके पूर्व पार्टनर की राशि क्या है? नीचे दिये गये कमेंट सेक्शन में आप शेयर कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
