Latest Updates
-
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान
इस राशि के लोग कभी नहीं मानते हैं अपनी गलती

हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जो कभी अपनी गलती नहीं मानते हैं। इन्हें आप ज़िद्दी कह सकते हैं और इन्हें कभी भी किसी से भी माफी मांगने की ज़रूरत महसूस नहीं होती है। अगर ये गलत हों तो भी ये किसी से माफी मांगना पसंद नहीं करते हैं। ये आदत आपकी राशि के प्रभाव के कारण हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार इंसान का ऐसा व्यवहार उसकी राशि से संबंधित हो सकता है। मनुष्य के स्वभाव पर उसकी राशि का बहुत असर पड़ता है।
आज हम आपको उन 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी पूरी ज़िंदगी में कभी अपनी गलती को स्वीकार ही नहीं करते हैं।
इन राशियों के लोग अपनी गलती होने पर भी माफी मांगने को तैयार नहीं होते हैं। इन्हें अपनी गलती जैसे कभी दिखाई ही नहीं देती है और इसे आप इनका स्वभाव भी कह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जिद्दी राशियों के बारे में...

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को अपनी गलती स्वीकार करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण ये बहुत ज़िद्दी और बहस करने वाले होते हैं। अगर कभी आपकी इस राशि के जातकों से बहस हो जाए तो ज़रा सावधान रहना क्योंकि ये खुद को सही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि ये अपनी बात और विचारों को लेकर बहुत स्पष्ट और स्थिर रहते हैं। इस वजह से ये किसी मुद्दे को किसी दूसरे नज़रिये से देख ही नहीं पाते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग हमेशा अच्छे बने रहते हैं। ये खुद को कोई पहलवान, हीरो या सब कुछ ठीक कर देने वाला समझते हैं। सपने में भी ये खुद को कुछ गलत करते हुए नहीं देख पाते हैं। इन्हें लगता है कि अगर ये कभी कुछ गलत कर भी रहे हैं तो उसके पीछे एक सही वजह है। इस वजह से ये कभी माफी मांगना ज़रूरी नहीं समझते हैं। ये भूल जाते हैं कि हर बात के दो पहलू होते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों से माफी की उम्मीद करने का मतलब है दिन में सपने देखना। इनका व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है लेकिन ये इस बात को कभी कबूल ही नहीं करते हैं। इन्हें षड्यंत्रकारी भी कहा जा सकता है। किसी भी मुश्किल से निकलने या खुद को सही साबित करने के लिए ये कोई ना कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। अगर इनकी गलती हो भी तो ये दूसरों से अपनी बात मनवाकर पूरी स्थिति को इस तरह संभाल लेते हैं कि इन्हें माफी ना मांगनी पड़े।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के साथ आपको पहले ही ये बात समझ लेनी चाहिए कि इनसे माफी की कोई उम्मीद करना आपकी सबसे बड़ी भूल है। अगर ये कोई गलती करते हैं तो आपको मज़ाक में ही इन्हें उसका सामना करवाना होगा ताकि उन्हें गलती का एहसास हो सके। ये जल्दी से अपनी गलती को स्वीकार नहीं करते हैं। अपनी गलतियों को स्वीकार करने और उनका सामना करने से इन्हें डर लगता है। ये सोचते हैं कि कुछ समय बीत जाए तो सामने वाला अपने आप ही इनकी गलती को भुला देगा। गंभीर मुद्दे या बात पर भी ये माफी मांगना पसंद नहीं करते हैं।
अगर आप भी इस बात से सहमत हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications