Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
सोशल मीडिया के पीछे पागल रहते हैं इस राशि के लोग
आज हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और दिन में जब चाहे वो अपना समय सोशल मीडिया पर बीता सकता है। लोगों के एक या दो नहीं बल्कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट होते हैं। इसकी आदत ही ऐसी होती है कि एक बार स्क्रीन स्क्रॉल करना शुरू किया तो उंगलियां एप बंद करने पर ही रूकती हैं।
सोशल मीडिया के फायदे कई हैं लेकिन इस पर पूरी तरह से निर्भर हो जाना गलत है। जब ये आपके काम को प्रभावित करने लगे तो सावधान होने की जरूरत है। आज जानते हैं ऐसी कौन सी राशि के लोग हैं जिनमें सोशल मीडिया को लेकर भयंकर नशा रहता है।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग काफी सामजिक होते हैं। ये आम जीवन में भी लोगों से घुलना मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। वहीं जब सोशल मीडिया की बात आ जाती है तो वहां भी ये अपना अकाउंट चेक किए बिना ज्यादा देर नहीं रह पाते हैं। ये सोशल मीडिया पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं और उन चीजों पर बात करना पसंद करते हैं जिनसे इनका भावनात्मक लगाव है।

वृश्चिक
इस राशि के लोग छुपेरुस्तम किस्म के होते हैं। ये दूसरों के जीवन में क्या चल रहा है वो जानने के लिए उत्सुक रहते हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने से कतराते हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से आपको ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाएगी। वहीं दूसरी तरफ वो आपके बारे में वो सभी चीजें बता सकते हैं जो आपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हो।

सिंह
सिंह राशि के लोग सोशल मीडिया पर भी लीडर की तरह रहना चाहते हैं। इस राशि के लोगों के काफी फॉलोअर्स होते हैं। ये अपने प्रोफाइल पर हर छोटी बड़ी खुशी, सेल्फी, ख़ास दिन, शॉपिंग, ट्रिप आदि की तस्वीरें पोस्ट करना पसंद करते हैं।

तुला
वृश्चिक राशि की तरह तुला राशि के लोग भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल दूसरों को स्टॉक करने के लिए करते हैं। इस राशि के लोग सोशल मीडिया पर आपको ऑनलाइन दिख जाएंगे लेकिन वहां ये अपने एक्स पर नजर रखने में व्यस्त रहते हैं।

धनु
धनु राशि के जातकों को भी सोशल मीडिया की बुरी लत लगी होती है। ये शुरुआत में तो कभी कभार पोस्ट करते हैं लेकिन धीरे धीरे इनकी ये आदत बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications