Latest Updates
-
Bakra Eid 2026: बकरीद की सही तारीख को लेकर दूर हुआ कंफ्यूजन! जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा -
Punjabi Winter Style Pakoda Kadhi Recipe: सर्दियों के लिए खास, नरम पकौड़ों वाली चटपटी कढ़ी -
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने किया बेहाल; जानें कैसे रसोई के बजट से लेकर हॉलीडे प्लान तक हुआ ठप्प -
Ganga Dussehra Daan List: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन 10 चीजों का दान? बन जाएंगे बिगड़े काम -
Nautapa 2026: सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा बंपर धन लाभ -
Ganga Dussehra Katha: गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है? जानें मां गंगा के धरती पर अवतरण की पौराणिक कथा -
Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: सोमवार को इन 3 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Ganga Dussehra Wishes 2026: गंगा मैया का आशीर्वाद मिले...गंगा दशहरा पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश -
Dhaba Style Rich Paya Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा लाजवाब स्वाद -
रात में अच्छी और गहरी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 5 योगासन, अनिद्रा से मिलेगी राहत
Meen Rashifal 2023 : साल 2023 में मीन राशि वालों की मेहनत होगी सफल, नौकरी-व्यापार में होगी बढ़त
मीन राशि के राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं और यह जल तत्व की राशि है। इस राशि के जातक काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। साथ ही शारीरिक रूप से भी यह बहुत ही मजबूत रहते हैं। यह अपने फैसले स्वयं लेना पसंद करते हैं। इन्हें दूसरों की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती है। यह किसी भी काम को बहुत ही सोच विचार कर ही करना पसंद करते हैं। इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों ही होते हैं। कई बार नकारात्मकता की वजह से इनकी जीत भी हार में बदल जाती है।

धर्म-कर्म के कार्यों में इनका खूब मन लगता है। ईश्वर में इनकी बड़ी ही आस्था होती है। पूजा पाठ में यह काफी आगे रहते हैं। दूसरों की बातों का असर इन पर बहुत ही जल्दी हो जाता है। हालांकि यह मुश्किलों से घबराते नहीं है और उनका डटकर सामना करते हैं।
आइए देखते हैं साल 2023 मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
मीन करियर राशिफल 2023
करियर के मामले में मीन राशि वालों के लिए साल 2023 की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। इस दौरान दफ्तर में आपकी मेहनत को काफी सराहा जाएगा। साथ ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आपका वेतन भी बढ़ेगा। अप्रैल लेकर जुलाई तक का समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। यह फिर आप अपनी नौकरी भी बदल सकते हैं। इस वर्ष आपकी विदेश यात्रा का सपना भी पूरा हो सकता है।
मीन व्यापार राशिफल 2023
व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने फैसलों के सही नतीजे मिलेंगे। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। इसके अलावा कारोबार आगे बढ़ाने के भी कई मौके आपको मिलेंगे। हालांकि सरकारी मामलों में आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपका भारी नुकसान करा सकती है।
मीन वित्त राशिफल 2023
पैसों के लिहाज से साल 2023 आपके लिए औसत रहने वाला है। साल की शुरुआत में ही आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। खर्चों की लिस्ट बढ़ती ही रहेगी। अप्रैल से लेकर अगस्त तक का समय आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है।
मीन पारिवारिक राशिफल 2023
परिवारिक मोर्चे पर साल 2023 आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। इस दौरान आपके घर का माहौल अधिकांश समय तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के स्वस्थ को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, साथ ही आपकी खुद की सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। इस दौरान घर में वाद विवाद भी हो सकता है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी देखने को मिलेगी। हालांकि आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन अक्टूबर के बाद जाकर आपको कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा।
मीन प्रेम और विवाह राशिफल 2023
प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह कि झगड़े झंझट से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। साथ ही छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत की वजह से आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। बाहरी लोगों की दखलंदाजी की वजह से भी आपके प्रेम जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। यदि आप अपने साथी के साथ विवाह के बंधन में बनना चाहते हैं तो अप्रैल के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए साल की शुरुआत काफी जबरदस्त होने वाली है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। वहीं जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। साल का अंत आपके लिए राहत भरा रहेगा।
मीन शिक्षा राशिफल 2023
अप्रैल से लेकर अगस्त तक का समय आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में घर का माहौल ठीक न रहने की वजह से आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे। घरेलू कलह का बुरा असर आपकी शिक्षा पर भी पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए साल के शुरुआती 3 महीने बहुत ही अच्छे रहेंगे। इसके अलावा वर्ष के आखिरी 3 महीने भी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्ति का सपना देख रहे हैं। अगस्त से लेकर नवंबर तक के बीच आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
मीन स्वास्थ्य राशिफल 2023
जनवरी के मध्य में आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। छोटी सी भी समस्या होने पर आप डॉक्टर से सलाह लें और उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा आपको कोई बड़ा रोग हो सकता है। अप्रैल के महीने में आपको नेत्र रोग, दांतों में दर्द मुंह के छाले आदि या टॉन्सिल की समस्या भी हो सकती है। आपको पैरों, कंधों या जोड़ों में दर्द की समस्या भी परेशान कर सकती है। आपको अक्टूबर के बाद कुछ राहत महसूस होगी।
2023 में मीन राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक
मीन राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 3 और 7 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मीन राशिफल 2023 बताता है कि साल 2023 का कुल योग भी 7 ही होगा।
साल 2023 में मीन राशि वालों के लिए ज्योतिष के उपाय
आप बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें। इसके अलावा इस दिन आप मीठे पीले चावल बना कर भगवान को भोग लगाकर स्वयं प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें। साथ ही केले के वृक्ष को भी जल अर्पित करें। अगर आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या है तो तो बृहस्पतिवार के दिन 11 बार श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications