Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए मीन राशि वाले इन राशि वालों को चुनें अपना जीवनसाथी
कहते हैं शादी ब्याह के मामले ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इस तरह के फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत होती है। वैसे हमारे यहां शादी से पहले कुंडली मिलाने का रिवाज होता है। माना जाता है कि ग्रह गोचर और गुणों के आधार पर अच्छी जोड़ी बनती है। इससे जातक सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप मीन राशि के है और आपको अपने लिए एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आए हैं। हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि किन राशि वालों के साथ शादी के लिए आपकी बनेगी परफेक्ट जोड़ी।
देवताओं के गुरु बृहस्पति देव मीन राशि वालों के राशि स्वामी है और यह जल तत्व की राशि है। इनका स्वभाव बहुत ही दयालु होता है। साथ ही बेहद भावनात्मक भी होते हैं। हालांकि कई बार यह छोटी छोटी बातों पर भी उत्तेजित हो जाते हैं और गलत फैसले ले बैठते हैं। इनकी सोच आशावादी और निराशावादी दोनों ही होती है। यह सपनों की दुनिया में ज्यादा रहते हैं। हालांकि सफलता प्राप्त करने के लिए यह अपनी ओर से हर संभव प्रयास करते हैं।
अपने राशि स्वामी की कृपा से यह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहते हैं। यह प्रतिभा के धनी माने जाते हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। यह स्वतंत्रता प्रेमी होते हैं और अपना हर काम बहुत ही सोच समझकर और समझदारी से करते हैं। हालांकि अगर इन्हें सफलता नहीं मिल पाती है तो यह थोड़े निराश भी हो जाते हैं। मीन राशि वालों में अक्सर एकाग्रता की भी कमी देखी जाती है। पूजा पाठ की ओर इनका विशेष झुकाव रहता है और ईश्वर की भक्ति करना इन्हें बेहद पसंद होता है।
मीन राशि वाले काफी रोमांटिक स्वभाव के माने जाते हैं। प्रेम में इनका बहुत ही गहरा विश्वास होता है। अगर शादी की बात करें तो मीन राशि के जातक अपने जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। यह उनकी अच्छाइयों के साथ उनकी बुराइयों को भी अपनाते हैं। यह हर तरह की परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। यह काफी इमोशनल होते हैं इसलिए इनकी भावनाओं का आदर करने वाला व्यक्ति इन्हें काफी पसंद होता है।

वृष:
वृष राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी में एक अच्छे दोस्त की तलाश होती है। इन्हें प्यार में काफी विश्वास होता है। अपने लाइफ पार्टनर से यह भरपूर प्रेम चाहते हैं। यह दूसरों की भावनाओं का आदर करना बखूबी जानते हैं और इनकी यह क्वालिटी इन्हें मीन राशि वालों के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनाती है। यह बहुत ही केयरिंग होते और इन्हें केयर करने वाला जीवनसाथी भी चाहिए होता है।

कर्क:
कर्क राशि वालों का भी इमोशनल साइड काफी वीक होता है और इन्हें अपने लाइफ पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट चाहिए होता है। इन्हें स्मार्ट, इंटेलीजेंट जीवनसाथी चाहिए होता है जो इन्हें गंभीरता से लें। साथ ही इनके प्यार को समझे। यह अपने फैसले स्वतंत्रता से लेना पसंद करते हैं। अगर कर्क राशि वालों की शादी मीन राशि के जातक से होती है तो इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखी रहता है।

वृश्चिक:
मीन राशि वालों की तरह वृश्चिक राशि के जातक भी काफी इमोशनल माने जाते हैं। यह काफी बुद्धिमान भी होते हैं। इन्हें इंटेलिजेंट लोग काफी पसंद होते हैं। अपने जीवनसाथी में भी इन्हें यह क्वालिटी चाहिए होती है। वृश्चिक राशि वालों की पसंद नापसंद मीन राशि वालों से काफी मिलती जुलती है, इसलिए इन 2 राशियों के जातक अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
