Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मार्च 2023 में पांच ग्रहों का होगा गोचर, इन राशियों के रास्ते में आएंगी बेइंतहा रुकावटें
साल 2023 में मार्च का महीना कई मायनों में ख़ास है। इस माह होली, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादि, रामनवमी जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। वहीं इस मार्च में कुछ बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जानकारों के अनुसार मार्च 2023 में चार ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस अवधि में शुक्र देव, सूर्य देव, बुद्धि के देवता बुध और मंगल एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। विस्तार से जानते हैं मार्च में होने वाले राशि परिवर्तन के बारे में और किन राशियों पर पड़ेगा इसका सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव।

शनि का कुंभ राशि में उदय - 06 मार्च 2023
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। यह व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ये अच्छे कर्मों के लिए फायदे तो वहीं बुरे कर्म के लिए दंड देते हैं। कुंडली में शनि की स्थिति ठीक न रहने से जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। करियर, पैसा, शादी मनुष्य किसी का भी सुख नहीं भोग पाता है। 06 मार्च 2023 को शनि ग्रह अपनी राशि कुंभ में उदित हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो होली से पूर्व शनि ग्रह का उदय होना काफी प्रभावशाली रहेगा। इससे जातकों के सेहत, करियर और वैवाहिक-पारिवारिक जीवन पर असर होगा।

शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश - 12 मार्च 2023
शुक्र ग्रह को भौतिक सुख सुविधा, प्रेम, यश, सुंदरता, कला, धन, सुख, समृद्धि, आरामदायक जीवन का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का शुभ और अशुभ फल लोगों पर पड़ता है। मगर ज्यादातर मौकों पर यह अनुकूल प्रभाव देने के लिए ही जाना जाता है। शुक्र देव वृषभ और तुला के स्वामी हैं। शुक्र ग्रह 12 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश - 13 मार्च 2023
मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। 13 मार्च 2023 को मंगल ग्रहण वृषभ से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि मंगल का यह गोचर ज्यादातर राशियों के लिए शुभ साबित होगी।

सूर्य की मीन संक्रांति - 15 मार्च 2023
सूर्य देव एक माह के गोचर के बाद अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं और यह प्रक्रिया संक्रांति कहलाती है। 15 मार्च 2023 को सूर्य कुंभ से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस दिन को मीन संक्रांति कहा जाएगा।

मेष राशि में बुध का उदय - 31 मार्च 2023
बुध देव को बुद्धि का देवता माना जाता है। यह जीवन में तार्किक क्षमता, संवाद कौशल, बुद्धिमत्ता का कारक हैं। 31 मार्च 2023 को बुध देव मेष राशि में उदय होंगे।
जानते हैं इस महीने किन चार राशियों को सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को मार्च के महीने में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मन अशांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति भी कुछ खास नहीं रहेगी। इस राशि की गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ख्याल रखें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के लिए ये महीना तनाव से भरा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में तनाव से बचने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखें। सेहत क्र प्रति लापरवाही न करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस महीने बचकर रहने की सलाह दी जाती है। दुर्घटना की संभावना है। वैवाहिक जीवन में आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। पार्टनर की तरफ से रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। जीवन में कई तरह की उलझनें एकसाथ आ सकती हैं। राहु-केतु के मंत्रों का जाप करना आपके लिए उचित रहेगा। महीने के दूसरे पक्ष में स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक नुकसान भी संभव है जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
