Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, जानें साल की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटना का आप पर क्या होगा असर
ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को दूषित ग्रह माना गया है। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन करने का समय एक ही होता है। 23 सितंबर 2020 को राहु वृषभ राशि और केतु वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है। इन दोनों के प्रभाव से किसी व्यक्ति की बनी बनाई जिंदगी उजड़ सकती है तो वहीं इनके प्रभाव से इंसान तरक्की की नई ऊंचाई छू सकता है।

राहु ग्रह 23 सितंबर को सुबह 5:28 पर मिथुन राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। यहां 12 अप्रैल 2022 तक स्थित रहेगा। वहीं केतु का गोचर 23 सितंबर को ही सुबह 7:38 बजे धनु राशि से वृश्चिक राशि में होगा। यहां 12 अप्रैल 2022 सुबह 8:44 बजे तक रहेगा। जानते हैं 23 सितंबर को राहु और केतु के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता हासिल होने की प्रबल संभावना है। आप में सकारात्मकता और साहस में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि
राहु-केतु के राशि परिवर्तन से आपके लिए स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। खर्चे बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहने से घर का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आपको बातचीत करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है ताकि आपकी बातें किसी अपने का दिल न दुखा दे।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए समय कठिन रह सकता है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी तनाव में रह सकते हैं। कामकाज से जुड़े फैसले लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। आप सोच विचार करके ही कोई निर्णय लें। आप मन में अजीब तरह की बेचैनी महसूस करेंगे। आपको धैर्यपूर्वक इस समय का सामना करना होगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपका रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है मगर इसके साथ ही आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। बेहतर होगा आप अपने लिए एक बजट तैयार कर लें। कामकाज के क्षेत्र में सावधान रहें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। घर परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को इस समय धैर्य से काम लेना होगा। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से आपको कामकाज के क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों का साथ मिलेगा। आपकी रूचि अध्यात्म की तरफ हो सकती है। आप मानसिक तौर पर खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

तुला राशि
इस गोचर से आपके बनते हुए काम रुक सकते हैं। आपको किस्मत के बजाय अपनी मेहनत पर यकीन रखने की जरूरत है। हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यदि आप शोध के काम से जुड़े हैं तो आपको उसमें भी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

धनु राशि
व्यापार से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको मनमुताबिक लाभ नहीं मिल सकेगा। आपको व्यापार से जुड़े हर पहलू को देखकर ही आगे कदम बढ़ाना चाहिए। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि
इस दौरान आपका बजट बिगड़ सकता है। आपके खर्चों में काफी वृद्धि होने के आसार दिख रहे हैं। आपको पैसों के लेनदेन से जुड़े फैसले सोच समझकर लेने चाहिए। आपका शत्रु पक्ष हावी रह सकता है। आप सतर्क रहें ताकि वो आपका नुकसान न कर पाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को संतान पक्ष से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप उन्हें लेकर काफी परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अवरोध झेलने पड़ सकते हैं। मगर आप धैर्य से काम लें और मेहनत करते रहें। लव लाइफ में भी स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी।

मीन राशि
घर के बड़े और बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का खास ख्याल रखें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलें। इस दौरान आपको अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है वरना आपके सुख में कमी आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
