Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला
Rahu Transit 2022: डेढ़ साल बाद मेष राशि में पहुंचा राहु, जानें आपके लिए कैसे रहेंगे आने वाले 18 महीने
ज्योतिष शास्त्र में राहु को को एक साये वाले ग्रह के रूप में जाना जाता है। इस ग्रह का अपना कोई अस्तित्व नहीं है। इतना ही नहीं, इसे पापी ग्रह का दर्जा मिला हुआ है जो भ्रम, शरारत, असंतोष, और भय पैदा करता है। यदि किसी व्यक्ति के जीवन में राहु का प्रभाव बढ़ता है तो वो जीवन में नकारात्मकता, झूठी उम्मीदें और अविश्ववास महसूस करता है। मगर इस ग्रह के प्रभाव से नए विचारों और कौशलता को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
शनि के बाद राहु ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलता है। राहु को एक से दूसरे ग्रह तक का सफ़र पूरा करने में डेढ़ साल का समय लग जाता है और यह वक्री चाल में गोचर करता है। राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह 11:18 बजे वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 12 अप्रैल 2022 को राहु के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है और साथ ही जानते हैं नकारात्मक असर को कम करने के उपायों के बारे में।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
इस राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान होगा। यदि आप किसी भूमि सौदे में निवेश करने की योजना बनाते हैं, तो इसमें आपको धोखा मिल सकता है। फालतू की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। इसका असर आपके परिवार वालों पर भी पड़ेगा। हालांकि आपके संबंधों में सुधार होगा। निर्णय लेने में आपको कठिनाई हो सकती है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
उपाय: आप मिट्टी के घड़े में जौ भरकर लगातार चार शनिवार तक बहते जल में प्रवाहित करें।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
इस समय आप भ्रमित रहेंगे और आप किसी पर भी भरोसा करने में सहज महसूस नहीं करेंगे। आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी और इससे आर्थिक परेशानी हो सकती है। यात्रा का योग बनता नजर आ रहा है। इस यात्रा से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके साथी के साथ घनिष्ठता अधिक रहेगी। आपको ऐसे अवसर मिलेंगे जिनके बारे में आपने अभी तक केवल सपनों में सोचा था। आपका कौशल उच्च स्तर का होगा।
उपाय: आप प्रतिदिन अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और साथ ही अपने शरीर पर चंदन की सुगंध का प्रयोग कर सकते हैं।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
अगर आप अपने रिश्ते को सीरियस हैं तो बात आगे बढ़ेगी। पैसों की बात करें तो इस अवधि में आप काफी खर्चा करेंगे। यात्रा का योग है और यह संभवतः विदेश यात्रा हो सकती है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है और वेतन वृद्धि की भी संभावना है। अप्रैल के बाद अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। आपके भाई-बहनों और दोस्तों के साथ कुछ अनबन रहेगी। बड़ा निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
उपाय: आप सोने से पहले अपने अंगूठे पर सरसों का तेल लगाएं।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। इस दौरान आप अपने शौक का ध्यान रखेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर बहुत अधिक राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें अचानक तबादले की खबर भी मिल सकती है। जो लोग आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिए पहचान मिलेगी। व्यापार मालिकों को अपने उद्यमों में वृद्धि दिखाई देगी।
उपाय: आप आवारा कुत्तों को शाम को दूध और रोटी खिला सकते हैं।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
आपकी महत्वाकांक्षाएं ऊंची होंगी लेकिन आपके कार्यस्थल पर कुछ जटिलताएं भी रहेंगी। आप यात्रा पर बहुत खर्च कर सकते हैं। इस अवधि में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। बहुत मेहनत करने पर भी आपको मनचाहा फल नहीं मिल सकेगा। आपके रोमांटिक रिश्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय कठिन रहेगा।
उपाय: आप सोमवार को शिवलिंग पर जल और फल चढ़ा सकते हैं।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कार्यस्थल पर आपके बॉस के साथ मनमुटाव रह सकता है। आप बहुत कुछ सीखेंगे। आप इस दौरान बहुत आशावादी नहीं रहेंगे। मगर आप अपनी स्थिति को लेकर काफी सहज होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीकठाक रहेगी। वित्तीय सौदे करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय: आप प्रतिदिन अपने माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आप अवैध गतिविधियों के माध्यम से धन अर्जित करने का प्रयास कर सकते हैं, मगर भविष्य के लिए ऐसा करना ठीक नहीं होगा। किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपके वैवाहिक जीवन में रुकावटें आएंगी। व्यवसायियों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक भागीदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस राशि के अविवाहित पुरुषों को किसी एक प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में समस्या हो सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है।
उपाय: आप पीपल के पेड़ को बिना छुए जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
आपका जीवनसाथी किसी और के प्रति आकर्षित हो सकता है। वह शादी से बाहर निकलने की कोशिश कर सकता है। बड़े निर्णय लेते समय आप भ्रमित महसूस कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। यदि आप एक कामकाजी पेशेवर हैं, तो आप कार्यालय में अपनी स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। वेतन वृद्धि और पदोन्नति भी मिलने की उम्मीद है। सेहत की बात करें तो आपको अपनी आंखों का ध्यान रखने की जरूरत है। छात्र अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय: आप प्रतिदिन अपने माथे और गर्दन पर केसर का तिलक लगाएं।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आपको लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा और उन्हें ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। जिन लोगों के प्रेम संबंध हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। आप अपने पसंदीदा शौक से कमाई शुरू कर सकते हैं।
उपाय: आपको पक्षियों को प्रतिदिन सात तरह के अनाज खिलाने चाहिए।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आप किसी स्रोत से पर्याप्त धन अर्जित करेंगे। इस दौरान आप अपने कौशल के दम आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपके संबंध कुछ तनाव भरे हो सकते हैं। आप कुछ आलीशान चीजों पर जमकर पैसा खर्च करेंगे। आपको जमीन और संपत्ति में निवेश करने से बचना होगा।
उपायः शनिवार के दिन बहते जल में नारियल चढ़ाएं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
छात्रों के लिए समय अनुकूल नहीं है और वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। जो लोग पुराने रोगों से पीड़ित हैं उन्हें इस दौरान राहत मिलने की उम्मीद है। आपका आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ेगी। आप व्यापार में नए विचारों और रणनीतियों को शामिल करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ संवाद करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा करने का मौका मिल सकता है जो काफी मजेदार रहेगा।
उपाय: आर्थिक समृद्धि के लिए आपको अपने बटुए में चांदी का एक टुकड़ा रखना चाहिए।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
अपनों के साथ आउटिंग की योजना बना सकते हैं। छात्रों के लिए समय कुछ खास नहीं रहेगा। इस दौरान आपको अचानक से कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर कुछ अनिश्चितताएं बनी रहेंगी। माता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, बातचीत करते समय अपने शब्दों का ख्याल रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: अपने काम करने वाले हाथ की मध्यमा उंगली पर लोहे की अंगूठी पहननी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications