Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Raksha Bandhan: इस साल भाई की कलाई पर बांधें उसकी राशि के अनुसार रक्षा सूत्र, चमक उठेगी किस्मत
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। बहन को अपने भाई में पिता का अक्स नजर आता है तो वहीं बहनों में मां की परछाई दिखती है। भाई-बहनों के बीच भले ही कितने झगड़े हो जाएं लेकिन मुसीबत के समय में वही एक-दूसरे के काम आते हैं। जहां प्यार होता है, वहां छोटी-मोटी तकरार तो होती ही रहती है। शायद यही भाई-बहन के रिश्ते की खासियत भी है।
हिंदू धर्म में रक्षाबन्ध पर्व का ख़ास महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बंधती हैं और उसके लिए मंगलकामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन को हर मुसीबत में साथ देने और रक्षा करने का वचन देता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन यदि बहनें अपने भाई के राशि अनुसार राखी बांधें तो भाई को बड़ा लाभ मिल सकता है। जानते हैं इस साल रक्षाबंधन के मौके पर भाई के राशि के मुताबिक कौन से रंग की राखी उसे बांधनी चाहिए।

मेष राशि:
आपके भाई की राशि मेष है तो उसे इस साल लाल रंग की राखी बांधें। भाई के जीवन में सकारात्मकता के साथ साथ खुशहाली का भी आगमन होगा।

वृषभ राशि:
यदि आपके भाई की राशि वृषभ है तो आपको उनकी कलाई पर सफेद डोरी वाली राखी बांधनी चाहिए। इस दिन दूध से बनी मिठाई से उनका मुंह मीठा करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधें। इससे उनके जीवन में आने वाले संकटों से उनका बचाव होगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के भाई की कलाई पर सफेद अथवा पीले रंग की राखी बांधें। उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

सिंह राशि:
आपके भाई की राशि सिंह है तो उसे पीले अथवा लाल रंग की राखी बांधें। भाई के जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

कन्या राशि:
कन्या राशि के भाई के लिए नारंगी रंग की राखी लेकर आएं। उनके जीवन में सकारात्मकता और उत्साह का संचार होगा।

तुला राशि:
यदि आपके भाई तुला राशि के हैं तो उन्हें इस रक्षाबंधन पर सफेद रंग की राखी बांधें। उन्हें शुभ परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के भाई के लिए लाल अथवा गुलाबी रंग की राखी शुभ रहेगी। जीवन में सकारात्मकता का वास होगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए सुनहरे अथवा पीले रंग की राखी शुभ रहेगी। भाई की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर राशि:
यदि भाई की राशि मकर है तो उसकी कलाई पर इस साल नीले रंग की राखी बांधें। उन्हें मुसीबतों से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि:
भाई कुंभ राशि के हैं तो उनकी कलाई में नीले रंग की राखी बांधें। भाई के जीवन में शुभता का वास होगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक के हाथों में सुनहरे रंग अथवा पीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। भाई के जीवन में शांति बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
