Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि
Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर बन रहा है गजकेसरी योग, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत
सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। साल 2021 में ये उत्सव 22 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी का यह त्योहार भाई और बहन के रिश्ते की अटूट डोर और पवित्रता का प्रतीक है। इस साल रक्षाबंधन के मौके पर गजकेसरी योग बनने जा रहा है। आपको बता दें कि राखी के दिन चंद्र देव कुंभ राशि में रहेंगे तो वहीं बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर कर रहे होंगे। रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बनता है। जानें इस साल रक्षाबंधन पर बन रहा गजकेसरी योग किन राशियों के लिए ख़ास रहने वाला है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग शुभ फल देने वाला साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में निवेश करने से लाभ मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों की इच्छाएं इस अवधि में पूरी होने की प्रबल संभावना है। काम में आ रही अड़चन दूर होगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको शुभ फल मिलेगा। लोगों के बीच में आपकी महत्ता बढ़ेगी।

कर्क राशि:
चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी है। गजकेसरी योग के बनने से कर्क राशि के जातकों को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। निवेश करने के लिए भी समय शुभ है। इस अवधि में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
