Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
रक्षाबंधन स्पेशल: राशि अनुसार भाई को बांधे शुभ रंग की राखी, मिलेगी सुख-समृद्धि
हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। साल 2020 में राखी का पर्व 3 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथों में रक्षासूत्र बांधती हैं।

राखी का पर्व हर भाई बहन के लिए बहुत ही शुभ दिन होता है। यदि आप रक्षाबंधन पर्व की शुभता और बढ़ाना चाहती हैं तो इस दिन अपने भाई की कलाई पर उसकी राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधें। ऐसा करने से वह राखी सकारात्मकता और सुख-समृद्धि का प्रतीक बन सकती है।

मेष राशि:
आपके भाई की राशि मेष है तो आप उन्हें लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की राखी बांधें।

वृषभ राशि:
इस राशि के भाईयों के लिए सिल्वर, नीले या बादामी रंग की राखी शुभ रहेगी। आप चांदी की राखी भी पहना सकती हैं।

मिथुन राशि:
यदि आपके भाई मिथुन राशि के हैं तो उनके लिए हरे रंग का हर शेड अच्छा रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के भाई के लिए आप मोती की राखी लाएं। चमकीले और हल्के बादामी रंग की राखी भी शुभ है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए नारंगी सुनहरी या पीले रंग की राशि अनुकूल रहेगी।

कन्या राशि:
आपके भाई की राशि कन्या है तो उन्हें आप हरे या रामा ग्रीन रंग की राखी बांधें।

तुला राशि:
तुला राशि वाले भाई को आप डायमंड, जरदोजी, खूब सजीधजी और खूबसूरत मल्टी कलर वाली राखी बांध सकती हैं।

वृश्चिक राशि:
आप इस रक्षाबंधन पर इनके लिए मेजेंटा, गुलाबी या संतरी रंग की राखी ला सकती हैं।

धनु राशि:
इस राशि के भाईयों के लिए आप ब्राइट पीले या हल्दी रंग की राखी ला सकती हैं।

मकर राशि:
इस राशि के भाई को रक्षाबंधन पर पर्पल, गहरा गुलाबी या गहरे नीले रंग की राखी बांधें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के हाथ में आप नीले रंग के किसी भी शेड की राखी बांध सकती हैं।

मीन राशि:
मीन राशि के भाई के लिए केसरिया, पीला या लाल रंग की राखी शुभ रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
