Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मार्च में होंगे 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें कौन सी राशियों को मिलेगा इसका बंपर फायदा
सभी ग्रहों का मनुष्य जीवन पर कोई न कोई प्रभाव जरुर पड़ता है। मार्च के महीने में तीन ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन करने जा रही हैं। इसका असर लोगों के जीवन में किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मलमासआरंभ हो जाएगा और सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके अतिरिक्त शुक्र और बुध ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मार्च के महीने में होने वाले तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मकता रहेगी। करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। जीवन में खुशियां आएंगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में किसी नए काम की शुरुआत करते समय सावधान रहें।

वृषभ राशि:
तीन ग्रहों के स्थान परिवर्तन से आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। मानसिक रूप से आप परेशान रह सकते हैं। बेफिजूल के वाद विवाद में पड़ने से बचें, आपका समय बर्बाद होगा। दूसरों की किसी बात से आपको ठेस लग सकती है। इस अवधि में आप धेर्य बनाए रखें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहेगा। सेहत में सुधर होगा। करियर में आपको तरक्की मिलेगी। इस अवधि में आपको भाग्य किआ पूरा साथ मिलेगा जिससे आपके पुराने अटके हुए काम भी बन पड़ेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपना मन शांत बनाएरखें।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए ये माह काफी सुखद रहने की संभावना है। आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। घर परिवार का माहौल मैत्रीपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऊंचा पद मिल सकता है। समाज में आपका मां सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन ठीक ठाक ही रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस राशि के वैवाहिक जातकों के जीवन में थोड़ी दिक्कत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि
कन्या राही के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम बन पड़ेंगे। आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के आय में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। सेहत के मामले में ये समय अच्छा रहेगा। नए व्यापार का काम शुरू करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के जीवन में चल रही सभी समस्याओं का अंत होगा। घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनेगी। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुलमिलाकर ये महिना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा।

वृश्चिक राशि
आपके लिए यह माहिना शुभ रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे, इनका पूरा लाभ उठाएं। परिवार के सदस्यों के बीच एकता का माहौल रहेगा। सिंगल जातकों की शादी की बात पक्की हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक यात्रा करने का योग बन सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर राशि
आप इस महीने किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस दौरान आप व्यर्थ की बहसबाजी से बचें अन्यथा उनके साथ आपका रिश्ता ही टूट सकता है। करियर के लिहाज से ये समय सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। परिवार के सदस्यों के बीच एकता का भाव रहेगा। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय लाभकारी रहेगा। नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है।

मीन राशि
जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन ये कम अवधि के लिए ही होंगी। इस माह आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपको इस अवधि में कोई ऐसी सफलता मिल सकती है जिसका इंतजार आपको लंबे समय से था।



Click it and Unblock the Notifications
