Latest Updates
-
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार -
हनुमान जयंती पर जन्में बेटे के लिए ये 12 पावरफुल नाम, जानें इस दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास?
कन्या राशि में मौजूद है वक्री बुध, जानें आपके जीवन पर कैसा होगा इसका असर
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन जातकों पर बुध देव मेहरबान रहते हैं उनके जीवन में खुशियों की कोई कमी नहीं रहती है। हर तरह की समस्या का हल पहले ही सामने आ जाता है। बुध इस समय वक्री अवस्था अर्थात उल्टी चाल चल रहा है। बुध 27 सितंबर से वक्री हुए हैं और 2 अक्टूबर को इसी चाल से वो कन्या राशि में प्रवेश कर गए। बुध देव 19 अक्टूबर को फिर से मार्गी यानी सीधी चाल में भ्रमण करना शुरू कर देंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 2 अक्टूबर को वक्री बुध के कन्या राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल कुछ खास नहीं रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको इस अवधि में यात्रा करने से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक पैसों के लेनदेन को लेकर सावधान रहें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर रहेगी। आप सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें।

मिथुन राशि:
बुध की वक्री चाल मिथुन राशि के लोगों को राहत दे सकती है। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है और फैसला आपके हित में आ सकता है। इस अवधि में पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक थोड़ा सावधान रहें। इस अवधि में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में आप फंस सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। परिवार के साथ आप सुखद समय बिताएंगे। आपका रिश्ते में मजबूती आएगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले जांच कर लें।

कन्या राशि:
बुध ने वक्री अवस्था में कन्या राशि में ही प्रवेश किया है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपको देखने के लिए मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। कुलमिलाकर ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान रह सकते हैं। काम को लेकर चिंतित न हों, अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। इस अवधि में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें अन्यथा आपको वरिष्ठों के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों क्षेत्रों में अपने फैसले सोच समझकर ही लें।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए बुध की उल्टी चाल फलदायी रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आप भौतिक सुख सुविधा की चीजों पर खर्च भी कर सकते हैं।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को इस अवधि में अच्छे नतीजे पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको कामयाबी मिलेगी पर इसके लिए सामान्य से अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी। आप अपने माता-पिता की सलाह से ही आगे बढ़ें, लाभ होगा।

कुंभ राशि:
संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी दोस्त से आपका वाद-विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि:
बुध की वक्री चाल मीन राशि के जातकों को प्रतिकूल फल दे सकती है। वैवाहिक जीवन में कलह पैदा हो सकती है। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद पैदा हो सकता है। व्यय बढ़ने से आपका बजट बिगड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











