Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला
Dhanu Rashifal 2023: धनु वार्षिक राशिफल 2023: धनु राशि वालों के लिए साल 2023 की शुरुआत होगी बेहद धमाकेदार
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है जिन्हें नवग्रहों में गुरु की उपाधि प्राप्त है। धनु राशि एक अग्नि तत्व राशि है। यही वजह है कि इस राशि के जातक साहसी होते हैं। यह किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाले होते हैं। यह उग्र और महत्वाकांक्षी होते हैं। कठिन परिस्थितियों में यह भी अपने दिमाग से काम लेते हैं और हर चुनौती को आसानी से पार कर लेते हैं।

धनु राशिवाले जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं ले पाते। यह 'पल में तोला, पल में मासा' वाले होते हैं। धनु राशि के जातक आस्तिक होते हैं।
आइए देखते हैं साल 2023 धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
धनु करियर राशिफल 2023
करियर के मामले में धनु राशि वालों के लिए साल 2023 ठीक ठाक रहेगा। साल की शुरुआत में आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके करियर में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आप इस तरह के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगस्त के बाद का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। आप ठीक तरह से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अक्टूबर के बाद आपकी आमदनी में वृद्धि की होने के आसार हैं।
धनु व्यापार राशिफल 2023
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए साल 2023 बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपार सफलता मिल सकती है। साल की शुरुआत आपके लिए बहुत ही धमाकेदार होने वाली है। इस अवधि में लाभ कमाने की आपको कई मौके मिलेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आएगा। अगस्त से लेकर सितंबर तक का महीना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है और आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। हालांकि साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
धनु वित्त राशिफल 2023
अगर आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इस अवधि में आपको किसी न किसी स्रोत से धन की प्राप्ति होती रहेगी। अप्रैल, अगस्त और सितंबर के महीने में खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट भी बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें।
धनु पारिवारिक राशिफल 2023
साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। इस दौरान आपको किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। हालांकि इसके बाद आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी और घर में तनाव का माहौल रहेगा। पिता के साथ आपको रिश्ते में तालमेल अच्छा रखना होगा। अप्रैल के बाद परिस्थितियों में सुधार नजर आएगा। माता की सेहत ठीक रहेगी। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक स्थितियां सुखद रहेंगी। घर का वातावरण बहुत ही प्रफुल्लित रहेगा।
धनु प्रेम और विवाह राशि फल 2023
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। यदि आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच अनबन होने के आसार हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके साथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। अक्टूबर तक का समय आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसके बाद आपके रिश्ते में सुधार आने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप एक दूसरे का सहयोग करेंगे। संतान के इच्छुक विवाहित जोड़ों के लिए यह वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साल के अंत में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
धनु शिक्षा राशिफल 2023
शिक्षा के क्षेत्र में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता न मिल पाने की वजह से काफी निराशा हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा और आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अक्टूबर के बाद का समय आपके लिए राहत लेकर आ सकता है। दूसरी ओर उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है।
धनु स्वास्थ्य राशिफल 2023
आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बाहर का भोजन करने से बचें। इसके अलावा बासी भोजन से भी आपको परहेज करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको पेट से संबंधित कोई बड़ी बीमारी होने की संभावना है। आपका पाचन तंत्र कमजोर रहेगा, साथ ही आपको पेट में जलन किसी तरह का अल्सर आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप संतुलित भोजन के साथ आप हल्का-फुल्का व्यायाम भी करते रहें।
साल 2023 में धनु राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक
धनु राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक 3 और 7 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार धनु राशिफल 2023 बताता है कि, 2023 का कुल योग 7 ही रहेगा।
साल 2023 में धनु राशि वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय
आप हर बृहस्पतिवार को श्री राम चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा आप गौमाता को हरा चारा और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications