Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ताना मारने में ये 5 राशियां हैं सबसे आगे, कर देते हैं बोलती बंद
कुछ लोगों को लगता है कि व्यंग्य करने में उनका कोई सानी नहीं है लेकिन कुछ राशि के लोग ऐसे होते हैं जो अपने व्यंग्य और हाजिरजवाबी से सबको चुप करा देते हैं।
सर्कास्म करना भी एक कला है और पांच राशियां ऐसी हैं जो अपने हास-परिहास से सबकी बोलती बंद करा सकते हैं। इस कला के जरिए आप परिस्थिति के अनुसार टिप्पणी कर सकते हैं जो हंसी मजाक में ही सही लेकिन ज्यादातर मौकों पर वाजिब होती हैं।

आपके टिप्पणी और तानों को समझने के लिए सामने वाले का दिमाग भी खुला होना चाहिए अन्यथा वो उसे दिल पर ले सकता है। मगर आप इसकी चिंता ना करें ये देखें कि व्यंग्य करने वाले शीर्ष 5 राशियों में आपका नाम है या नहीं।

1) मिथुन
सर्कास्म करने के मामले में मिथुन राशि के जातकों का मुकाबला नहीं है। जब भी व्यंग्य या तानों की बात आती है तब तो ये गेंद सीधा मैदान से बाहर ही पहुंचा कर मानते हैं। ये इस मामले में बहुत टैलेंटेड हैं। अपनी हाजिरजवाबी और बोलने की कला से ये लोगों को बहुत जल्दी इम्प्रेस कर लेते हैं।

2) वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग व्यंग्य के मामले में जीनियस होते हैं। इनके मजाक करने का स्तर अपने आप में बेहतरीन है और ये दूसरों को चिढ़ाने का कोई मौका नहीं जाने देते हैं। वृश्चिक राशि के लोग पहली ही बार में अपना ये रूप नहीं दिखाते हैं लेकिन अगर आपने अपने व्यवहार से उन्हें कोई मौका दे दिया तो फिर आप इनके तानों से बच नहीं पाएंगे।

3) कुम्भ
ये भी टीका टिप्पणी करने में कम नहीं हैं। सभी जानते हैं कि कुम्भ राशि के जातक अपनी बातों से ही लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। वहीं बातों बातों में ताना कसने का गुण भी इनमें भरपूर है और ऐसा इनके सितारों की स्थिति के कारण है।

4) मकर
आपको इनके जैसा सर्कास्म करने वाला व्यक्ति नहीं मिला होगा। इस राशि के जातक उस वक्त ताना या फिर टिप्पणी करने के मूड में आते हैं जब ये किसी से गुस्सा हों या फिर किसी बात से असहमत हों। बातचीत को थोड़ा और मजेदार बनाने के लिए उसमें थोड़ा बढ़ा चढ़ाकर मसाला भी लगा देते हैं।

5) धनु
इस लिस्ट में पांचवे और आखिरी नंबर पर है धनु राशि के जातक। ये काफी मजेदार लोग होते हैं। इन्हें पता है कि बातचीत के दौरान कौन से सही वक्त पर वापसी करनी है और माहौल को हल्का बनाना है। ये ज्यादा टेंशन नहीं लेते हैं। शायद यही वजह है कि ये शानदार जवाब के साथ हमेशा तैयार रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
