Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
शनि देव की चाल हुई मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव साथ ही अच्छे फल पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। आमतौर पर शनि की उल्टी चाल लोगों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। 11 अक्टूबर 2021 को शनि देव वक्री से मार्गी हो गए हैं अर्थात अब वह सीधी चाल से गोचर कर रहे हैं। शनि ग्रह अब 29 अप्रैल 2022 तक मकर राशि में मार्गी ही रहेंगे। शनि की मार्गी चाल से कई राशियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 11 अक्टूबर 2021 को शनि ग्रह के मकर राशि में मार्गी होने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को कामकाज के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर से जुड़ी कोई समस्या आ रही थी तो उसका हल आपको मिलेगा। आपको इस अवधि में तरक्की करने के कई बढ़िया मौके प्राप्त होंगे। आपके लिए शनि की सीधी चाल लाभकारी रहेगी। रोजाना सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा।

वृषभ राशि:
करियर से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा। इस अवधि में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आप इस मौकों को हाथ से जाने न दें। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप शनिदेव की कृपा चाहते हैं तो शनिवार के दिन उनके सामने सरसों के तेल का दीप जलाएं।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनी देव की कृपा आप पर बनी रहेगी। करियर में आपको कामयाबी मिलेगी। शोध से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। शनिवार के दिन जरुरतमंद को कंबल का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि की मार्गी चाल लाभकारी रहेगी। निजी जीवन में बेहतरी आएगी प्रोफेशनल लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव होंगे। आप लंबे समय से जिन अवसरों के बारे में सोच रहे थे वो आपको हासिल होंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच- विचार कर लें। आप शनिवार का व्रत करें और शाम के समय एक बार भोजन करें। इससे आपको लाभ होगा।

सिंह राशि:
आप अपने शत्रु पक्ष को हराने में कामयाब रहेंगे। सेहत के लिहाज से ये समय बढ़िया रहेगा। आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। कार्य स्थल पर आप अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ आपसे खुश रहेंगे। उपाय के रूप में आप शनिवार के दिन शनि मन्दिर में काले तिल का दान करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने की उम्मीद है। निजी जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। आप जो भी नया कार्य शुरू करेंगे उसमें आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। हर तरह की परेशानी का अंत होगा। आपके लिए शाम को 108 बार शनि मंत्र "ॐ नीलांजन समाभासम् रविपुत्रम् यमाग्रजम्।" का जाप करना हितकारी रहेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर होगी। भूमि या संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको लाभ होगा। इस अवधि में शनि की ढैय्या का नकारात्मक प्रभाव कम रहेगा। आप कलाई अथवा अपने गले में स्फाटिक धारण कर लें।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। योजना बनाकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी। आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। आप अपने सभी काम इमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करें। इस परिश्रम का फल आपको जरुर मिलेगा। किसी मन्दिर में नल लगवाएं अथवा वाटर फ़िल्टर दान में दें।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आय के नए स्रोतों से लाभ होगा। इस अवधि में आप अपने पुराने उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। आप बेहतर प्लानिंग करें ताकि भविष्य में आपको किसी चीज की कमी न रहे। आप अपने काम करने वाले हाथ में नीलम का ब्रेसलेट धारण करें। आपको लाभ होगा।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं कम होंगी और आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। आप योग, व्यायाम और ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

कुंभ राशि:
इस राशि के जिन जातकों का व्यापार विदेशों में है उन्हें बड़ा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। शनि के मार्गी होने से आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप इस समय का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें। शाम के समय आप शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि:
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। आपके बिजनेस का दायरा बढ़ेगा। पूर्व में किए निवेश से भी आपको लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से ये समय आपके हित में रहेगा। शनिवार के दिन जरुरतमंद और मजदूरों को भोजन कराएं।



Click it and Unblock the Notifications
