Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Shani Vakri 2021: शनि चलेंगे टेड़ी चाल, जानें इसका आप पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
साल 2021 में मई की 23 तारीख को शनि देव मकर राशि में वक्री होने वाले हैं। इसका अर्थ है कि शनि उल्टी चाल चलना शुरू कर देंगे और 11 अक्टूबर को फिर से मार्गी हो जाएंगे। शनि देव की टेड़ी दृष्टि जिन जातकों पर पड़ती है उन्हें जीवन में काफी कष्ट उठाना पड़ता है तो वहीं जिन लोगों को शनि देव का आशीर्वाद मिलता है उनके भाग्य खुल जाते हैं। शनि की चाल में बदलाव होने से सभी राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 23 मई को शनि देव की चाल वक्री होने से सभी राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
कामकाज के क्षेत्र में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, मगर आप समय बीतने के साथ मेहनत के साथ अपना काम पूरा करेंगे। शनि की वक्री चाल के कारण बॉस या फिर पिता के साथ आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। आप इनके साथ बहस करने से बचें। इस अवधि में धैर्य बनाए रखें और अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहें। इस अवधि में आप अपने खर्चों में नियन्त्रण रख पाएंगे और बचत करेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें।

वृषभ राशि:
दफ्तर में बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। घर में पिता का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। करियर को नई दिशा मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। भाई-बहनों के साथ रिश्ता मजबूत करें। इस अवधि में किसी से उधार लेने या देने से बचें। इस दौरान आप अपने पुराने कर्ज से मुक्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल नहीं रहेगी। इस राशि में अष्टम शनि ढैय्या चल रहा है और शनि की वक्री चाल से आपके लिए परेशनी बढ़ सकती है। जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना आपको करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहेगा। काम के बढ़ते बोझ के कारण आप अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। आप अपने बजट पर विशेष ध्यान रखें। अपने तथा परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बना रहेगा। पार्टनर की सेहत चिंता का विषय बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी का काम भी परेशान कर सकता है। आपको विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप भी अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। इसकी वजह से आप मेंटल प्रेशर महसूस कर सकते हैं। आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय ठीक ठाक रहेने की उम्मीद है। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। इस अवधि में आपके मां-सम्मान में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके हक में आने की प्रबल संभावना है। आप अपने खर्चों में लगाम लगाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से विवाद संभव है लेकिन आप अपने व्यवहार से सबकुछ ठीक कर लेंगे।

कन्या राशि:
व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ये समय कुछ खास नहीं है। आपको जीवनसाथी के लिए समय निकालने की जरूरत है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। बेवजह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करें, इससे आपका समय और ऊर्जा ही नष्ट होगी। इस अवधि में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। मगर अपने बजट के हिसाब से ही खर्च करें।

तुला राशि:
इस अवधि में माता के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। धर्म और अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। आप इस अवधि में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। आप अपनी चालाकी से शत्रु पक्ष को हराने में कामयाब रहेंगे। करियर के लिहाज से ये समय अच्छा रहेगा मगर राह में कुछ अड़चन आ सकती है। शनि की वक्री चाल से आपकी पर्सनालिटी पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

वृश्चिक राशि:
शनि की वक्री चाल का आपकी राशि पर कुछ ख़ास असर नहीं पड़ेगा। आपको दफ्तर में अपने सीनियर अधिकारियों से तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। आप इस अवधि में धन निवेश का फैसला कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। किसी विदेशी स्रोत से भी आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशि:
बचत करने के लिए ये समय सबसे उत्तम रहेगा। सिंगल जातकों के विवाह का योग बन रहा है। दफ्तर में आपके प्रदर्शन में बेहतरी आएगी और सीनियर्स भी आपसे खुश रहेंगे। मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप उनका दिल न दुखाएं। आपके आय में वृद्धि होगी लेकिन वो आपके उम्मीद से कम रहेगी। आप निराश न हो, केवल अपनी अपेक्षाओं को सीमित करना सीखें।

मकर राशि:
शनि के वक्री होने से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपको सफलता प्राप्त करने के लिए थोड़े अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं मगर नतीजा आपके ही हक में आएगा। कम दूरी की यात्रा कर सकते हैं। करियर के लिहाज से ये समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन सुखद और खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मामला फंस सकता है। आपका शत्रु पक्ष हावी रहेगा। जिन जातकों का संबंध विदेशों से जुड़ा है उन्हें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। अपने खर्चों पर ध्यान दें अन्यथा आप को आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। पिता के साथ आपका विवाद हो सकता है। हो सकता है वो आपकी किसी बात से सहमत न हों। आपको इस अवधि में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि:
आपकी आय में अवरोध पैदा हो सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। इस अवधि में आप समझदारी के साथ अपने फैसले लेंगे। आप दूसरों के प्रभाव में आकर अपने फैसले न लें, खुद पर यकीन करें। फैमिली प्लानिंग कर रहे दंपत्ति को अच्छी खबर मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications