Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
शनि की वक्री चाल हुई शुरू, इन राशियों के जीवन में 142 दिन तक रहेगा संकट
शनि देव 11 मई से अगले 142 दिनों तक वक्री होने जा रहे हैं। इसका अर्थ है कि शनि उल्टी चाल यानि पीछे की तरफ चलेंगे। शनि सोमवार की सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर अपने पिता सूर्य के नक्षत्र उत्तराशाढा के चतुर्थ चरण तथा अपनी ही राशि मकर में वक्री हो चुके हैं।

शनि की ये उल्टी चाल 29 सितंबर तक रहने वाली है। इस तरह से देखा जाए तो अगले चार महीने 18 दिनों तक शनि की चाल वक्री रहेगी। जानते हैं कि शनि के मार्गी से वक्री होने पर सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:
करियर में एक बड़ा उछाल आने की संभावना है। मई से जुलाई तक आपको कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है, मगर अगस्त के महीने में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना प्रबल होती नजर आ रही है। बजट में रहकर ही अपने खर्चे करें। अपने साथ साथ परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ:
इस राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल धन, व्यापर और नौकरी के मामले में लाभ पहुंचाएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की देखभाल करें और उनका आशीर्वाद पाएं। इस दौरान स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर के मामले में समय अच्छा रहेगा।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरुरत है। शनि के मार्गी से वक्री चाल में आ जाने से आपके जीवन में उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कष्ट रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। इस अवधि में आपको धैर्य रखने की जरुरत है।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों को इस परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं आएंगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। विवाह से जुड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। मई-जून में थोड़ा संघर्ष करने के बाद आपके जीवन में राहत का समय शुरू हो जाएगा। चीजें ठीक होने लगेंगी।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों को शत्रु पक्ष से छुटकारा मिलेगा। सेहत से जुड़ी किसी समस्या से परेशान थे तो उससे राहत मिलने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। सितारों की चाल सकारात्मक रहने पर आपको अगस्त-सितंबर के महीने में प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों को संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी तनातनी रह सकती है, मगर स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। नौकरी अथवा व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। नया व्यापर शुरू करने या पार्टनरशिप में कोई काम करने से पहले जानकारों से सलाह लेना उचित रहेगा।

तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आपको फायदा मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। मगर शनि की उल्टी चाल से आपके क्रोध में अधिकता रहेगी। आपको अपने गुस्सैल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक:
शनि के वक्री होने का लाभ वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। इनका पराक्रम बढ़ेगा और ये सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। धन कमाने के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।

धनु:
धनु राशि के लिए ये समय संकट ला सकता है लेकिन यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो कई तरह की मुसीबत से बच सकते हैं। पत्नी से अनबन हो सकती है या फिर ससुराल पक्ष से आपका मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

मकर:
शनि इस समय मकर राशि में ही विराजमान हैं। अपनी ही राशि में शनि की वक्री चाल से मकर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। नौकरी तथा व्यापर करने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आप स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी। मगर वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

कुंभ:
आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है। अचानक आपके खर्चों में तेजी आएगी जिससे आपका बजट बिगड़ जाएगा। अनजान व्यक्ति के साथ पैसों की लेनदेन करने से बचें। आप क्रोध की अधिकता महसूस करेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी इस समय मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

मीन:
कामकाज के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति आपकी उत्तम रहेगी। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
