शनि देव कुंभ राशि में होने जा रहे हैं वक्री, इन राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर

कर्मफल दाता और न्याय प्रिय ग्रह शनि देव 5 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव जो की सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह माने जाते हैं उनकी इस चाल का न सिर्फ धनु राशि के जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है बल्कि बाकी की राशियों पर भी उनके वक्री होने से कुछ न कुछ असर पड़ने वाला है। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि किन राशियों को शनि देव का आशीर्वाद मिलेगा और किसके जीवन में मचेगी उथल पुथल।

अच्छे बुरे कर्म का फल देते हैं शनि देव

शनि देव ग्रहों के राजा सूर्य देव के पुत्र है और ये ग्रहों की सभा के सेवक माने जाते हैं। शनि देव न्याय के देवता है और व्यक्ति को उसके अच्छे या बुरे कर्म का फल देते हैं। जिस जातक को शनि देव का आशीर्वाद मिलता है उसका जीवन धन धान्य से भरा रहता है, वहीं जिस व्यक्ति पर इनकी नज़र टेढ़ी रहती है वह कंगाल हो जाता है। उसका जीवन संघर्षो से भरा रहता है।

इस समय शनि देव होंगे वक्री

चूंकि शनि देव बहुत ही धीमी चाल से आगे बढ़ते हैं, इसलिए एक राशि में ये कम से कम ढाई वर्ष तक रहते हैं और उसके बाद ही वे आगे बढ़ते हैं। 5 जून को शनि देव सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर धनु राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में शनि के वक्री होने का फल सभी राशियों को मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कर्म फल दाता की चाल बदलने से सबसे ज्यादा असर जातक के कार्यक्षेत्र पर पड़ता है।

मेष:

मेष:

मेष राशि के जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आने के आसार हैं। यदि आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष आपका अच्छा रहेगा। पैसों की तंगी दूर होगी और जो जातक विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ:

वृषभ:

वृषभ राशि वालों को मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने के आसार हैं। भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मिथुन:

मिथुन:

अपनी सेहत को लेकर इस दौरान आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की जरूरत है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें। भाई बहनों के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको अपने रिश्तो को अहमियत देना होगा। इस अवधि में आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से आप लंबी यात्राना करें तो बेहतर होगा, नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कर्क:

कर्क:

आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। इस अवधि में मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझकर लेंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

 सिंह:

सिंह:

शनिदेव की इस चाल का असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव और गलतफहमियों का सिलसिला चलता रहेगा। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय अति उत्तम रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। हालांकि पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है, साथ ही बिना सोचे समझे आप कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें।

 कन्या:

कन्या:

स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग उभरने के आसार है। आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपको काफी संभलकर रहना होगा। आपके विरोधी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इस अवधि में आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा यदि कड़ी मेहनत के बावजूद आपको मनचाहा फल नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में भी आपको ज्यादा लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करें। अपनों का सहयोग न मिलने से इस अवधि में मानसिक और भावनात्मक रूप से आप को कमजोर महसूस करेंगे।

तुला:

तुला:

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस अवधि में पढ़ाई लिखाई में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपनी पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान आपकी माता का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी और आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। इस अवधि में आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। हालांकि आपकी निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घरेलू परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। आपको अपनों की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है।

धनु:

धनु:

इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो शनि देव की कृपा से इस अवधि में आपको नौकरी मिल सकती है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर घर परिवार से जुड़ी कुछ चिंताएं इस दौरान में आपको सता सकती है।

 मकर:

मकर:

सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर में वाद विवाद होने से आप और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता की कमी देखने को मिलेगी। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा, साथ ही आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। इस अवधि में आपके लिए विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।

कुंभ:

कुंभ:

कुंभ राशि वालों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन आप हर मुसीबत का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं तो आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने के आसार है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा।

मीन:

मीन:

पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बढ़ते हुए खर्च आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी छोटी समस्या को भी अनदेखा न करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आप पर कर्ज का बोझ है तो उसे चुकाने में आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को इस अवधि में धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है।

Desktop Bottom Promotion