Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Sawan Month 2021: सावन महीने में भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए राशि अनुसार करें पूजा
भगवान शिव के प्रिय सावन माह का आगाज हो चुका है। 25 जुलाई से शुरू हुआ श्रावण मास अगस्त के 22 तारीख तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से इस महीने का खास महत्व बताया गया है। शिव भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। उनके लिए ये माह अन्य सभी महीनों में सबसे ज्यादा ख़ास और पवित्र होता है। महादेव का आशीर्वाद पाने के इच्छुक जातक सावन में उनकी विशेष पूजा करते हैं। इस श्रावण मास में आप भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो इस साल अपनी राशि के अनुसार पूजा जरुर करें।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए सावन के मंगलमय समय में भगवान शिव को अर्पण करना बेहद शुभ रहने वाला है। अर्पण-पूजा के समय नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना मंगलकारी होगा।

वृषभ राशि:
इस राशि के जातक सावन महीने में भगवान शिव की पूजा चमेली के फूलों से करें एवं साथ ही रुद्राष्टक का पाठ भी पूरा करें।

मिथुन राशि:
भगवान शिव को भांग एवं धतूरा अर्पित करना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इसके साथ ही भोले का ॐ नम: शिवाय मंत्र का भी जाप करें।

कर्क राशि:
इस राशि के जातकों द्वारा शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित दूध से करना शुभ रहने वाला है। इसके साथ साथ रुद्राष्टक का पाठ जरुर करें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो उनकी पूजा में लाल रंग के फूल चढ़ाएं। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना हितकारी रहेगा।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को इस सावन माह में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। आप शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाएं।

तुला राशि:
तुला राशि के शिव भक्तों को मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। हीशिव के सहस्रनामों का जप करने से भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातक महादेव की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें शिव जी को गुलाब के फूल और बिल्वपत्र की जड़ अर्पित करके पूजा करनी चाहिए। इस पूरे माह आप रूद्राष्टक का पाठ करें।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठाना चाहिए और पीले रंग के फूलों से भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। महादेव को खीर का भोग लगाएं। आपके जीवन में भी मिठास बना रहेगा।

मकर राशि:
मकर राशि के लोग सावन में शिव की पूजा अष्टगंध, भांग-धतूरे से करें। साथ ही पार्वतीनाथाय नम: मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि:
इस राशि के जातक महादेव की कृपा चाहते हैं तो उन्हें शिवलिंग का गन्ने के रस से करना चाहिए। शिवाष्टक का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा।

मीन राशि:
श्रावण मास में आप दूध, दही, पंचामृत और पीले रंग के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय का जप करें।



Click it and Unblock the Notifications
