Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023: साल 2023 में वृश्चिक राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, भाग्य का नही मिलेगा साथ
वृश्चिक राशि का स्वामी लाल ग्रह मंगल होता है। यह वजह है कि इस राशि के जातक मंगल ग्रह की तरह ही धैर्यवान, निडर और साहसी होते हैं। कई बार इनका जिद्दी स्वभाव इनके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर देता है। इसके अलावा यह काफी भावुक भी होते हैं। यह अपनी शर्तों पर जीना जीना पसंद करते हैं। इन्हें किसी की भी दखलअंदाजी अच्छी नहीं लगती है।

यह हमेशा सही निर्णय लेना पसंद करते हैं। अगर हम इनकी कमजोरी की हम बात करें तो यह खुलकर अपना निडर स्वभाव नहीं दिखा पाते हैं। शांत होने के बावजूद इनके अंदर काफी कड़वाहट होती है। यदि कोई इनके साथ बुरा करता है तो इनके अंदर बदला लेने की भी इच्छा रहती है।
आइए देखते हैं साल 2023 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
वृश्चिक करियर राशिफल 2023
करियर की बात करें तो साल 2023 आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। साल के शुरूआती महीने आपके लिए कुछ बेहतर साबित होंगे। इस दौरान आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। साथ ही आप अनुशासन का भी पालन करेंगे जिसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। जून का महीना आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपके लिए नई चुनौतियां खड़ी हो सकती है। काम में आपका मन ज्यादा नहीं लगेगा और आपसे छोटी-छोटी गलतियां होती सकती है। अक्टूबर के महीने में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको काम से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक व्यापार राशिफल 2023
इस राशि के व्यापारियों के लिए जनवरी का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आप बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाएंगे, लेकिन फरवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस दौरान आपके कार्यों में कई बाधाएं आएंगी। साथ ही धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। आपको कोट कचहरी का कोई मामला भी परेशान कर सकता है। मई से लेकर अगस्त तक के बीच आपको अधिक संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचें। इसके अलावा आप जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं। सितंबर से परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। साल के अंत में आपके हाथ कुछ अच्छे अवसर लग सकते हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक वित्त राशिफल 2023
पैसों की बात करें तो आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़ा कोई भी लापरवाही न करें। इस साल के अंत में आपको कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान खर्चों में कुछ कमी आएगी, लेकिन आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।
वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2023
पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। साल की शुरुआत में माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। इस दौरान आपके रिश्ते में भी कड़वाहट आने के आसार हैं। आपको घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। खासतौर पर जुलाई से लेकर सितंबर तक का समय आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। इस अवधि में घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। हालांकि भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक प्रेम और विवाह राशिफल 2023
प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस राशि के सिंगल जातकों को इस वर्ष कोई साथी मिल सकता है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में है तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपके बीच का प्रेम गहरा हो सकता है। साथ ही एक दूसरे पर आपका विश्वास भी बढ़ेगा। अप्रैल के बाद कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी जिसकी वजह से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अप्रैल के बाद आपके संबंध में सुधार देखने को मिल सकता है। अक्टूबर के बाद ग्रहों की चाल बदलेगी और आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आप एक बार फिर एक दूसरे के करीब आ सकते हैं।
वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2023
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए साल के शुरुआती तीन महीने बहुत ही बढ़िया रहेंगे। पढ़ाई में आपका पूरा मन लगेगा और परीक्षा में भी आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। अप्रैल से लेकर अगस्त समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पढ़ाई में आपकी रूचि कम हो सकती है। इसके अलावा कमजोर सेहत की वजह से भी आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। मुमकिन है आपकी संगति भी बिगड़ जाए। इन सभी बातों का बहुत ही गहरा असर आपकी पढ़ाई पर पड़ेगा। नवंबर दिसंबर में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। उच्च शिक्षा को लेकर अगर आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2023
सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को आप हल्के में न लें इस दौरान आपको पेट और बड़ी आंत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको नेत्र रोग और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से अप्रैल का महीना आपके लिए कुछ ज्यादा ही कमजोर रहेगा। इस अवधि में तनाव बढ़ने के कारण भी आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।
साल 2023 में वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक
वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक 2 और 9 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशिफल 2023 बताता है कि 2023 का कुल योग 7 रहेगा।
साल 2023 में वृश्चिक राशि वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय
हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आप लाल और मैरून रंग का अधिक प्रयोग करें और मंगल देव के किसी भी मंत्र का इच्छा अनुसार जाप करें। शनिवार को चीटियों को आटा जरूर डालें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
