Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस राशि के लोगों को खुद की काबिलियत पर नहीं रहता है भरोसा
विज्ञान के मुताबिक कुछ ऐसे लोग हैं जो सोचते हैं कि वो जीवन में बहुत कम चीजें हासिल करने के लायक हैं। इस तरह की सोच मनोवैज्ञानिक घटना से जुड़ी हुई है जिसे 'इम्पोस्टर सिंड्रोम' कहते हैं।
ये एक ऐसी स्थिति है जिसके बारे में अभी तक डायग्नोस्टिक स्टेटिस्टिकल मैनुअल ऑफ मेंटल डिसऑर्डर्स की तरफ से स्वीकृित नहीं मिल पाई है, लेकिन वहीं मानसिक सेहत के जानकारों ने इसे स्वीकार किया है।

ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति खुद को बेकार, सबसे कम महत्वपूर्ण और यहां तक कि खुद पर ही शक करने लगता है। इस आर्टिकल के जरिए हम जानने कि कोशिश करेंगे कि ज्यादातर कौन सी राशियां खुद को ऐसी स्थिति में पाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां हैं जो खुद पर शक करती हैं और अपनी काबिलियत पर यकीन नहीं कर पाती हैं।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए ये बहुत मुश्किल होता है कि वो किसी कामयाबी की जिम्मेदारी लें और प्रशंसा स्वीकार करें। किसी प्रोजेक्ट के लिए तारीफ मिलने के दौरान इस राशि के जातक वहां से बच के निकल जाते हैं। ये खुद को बहुत कम महत्व देते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि इन्हें अपनी काबिलियत, टैलेंट और स्किल्स पर भरोसा नहीं हो पाता है। वहीं दूसरी तरफ, कई बार ये लोग थोड़े अंधविश्वासी भी हो जाते हैं और इन्हें लगता है कि दूसरी शक्तियों की मदद से इनका काम हुआ है और ये सब वापस उनसे छिन भी सकता है।

मकर
ये जो भी काम करते हैं उसके बारे में सोचते बहुत हैं और उसे लेकर मेहनत भी खूब करते हैं। जिस काम को लेकर दूसरे हिम्मत हार जाते हैं, ये उसे पूरा करने के लिए अपनी सारी ऊर्जा और प्रयास लगा देते हैं और उस काम को खत्म करके ही दम लेते हैं। कई बार ये जानबूझकर अपना आत्मविश्वास नहीं दिखाते हैं क्योंकि इन्हें दिखावा करने की इच्छा नहीं होती है। ये उस काम के लिए अपना नाम आगे करने से बचते हैं।

कन्या
कन्या राशि के जातक अपने जीवन में असम्भव लगने वाला स्टैंडर्ड लागू करके रखते हैं। ये बाकि किसी भी दूसरी राशि के जातकों से खुद पर शक करने के मामले में बहुत आगे होते हैं और इसकी वजह है इनका परफेक्शनिस्ट होना। ये खुद जिस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी लेते हैं उसमें असफल होने पर ये खुद को सजा देते हैं। वहीं दूसरी तरफ, इनके द्वारा पूरा किया गया काम परफेक्ट नहीं होता तो उसे ये असफलता की श्रेणी में डाल देते हैं।

वृषभ
कई बार वृषभ राशि के लोग असफल होने से घबराते हैं। वृषभ जितने प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, ये उतना ही खुद को दबाव में डाल लेते हैं। इन लोगों की खुद की उम्मीदें उनके काम को पूरी तरह से प्रभावित कर देती हैं। दबाव में आ जाने के कारण ये अगला कदम नहीं उठा पाते हैं और इन्हें ये डर सताने लगता है कि यदि ये उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाते तो लोग इन्हें फ्रॉड मानेंगे। दूसरे लोगों की तरह इस राशि के जातकों को भी कामयाबी अच्छी लगती है लेकिन इन्हें लगता है कि किस्मत और संयोग से उन्हें ये सब मिला है और ये सफलता इनसे दूर भी जा सकती है।

मिथुन
आत्मसम्मान के मामले में मिथुन राशि के जातक खुद को बहुत कम आंकते हैं और इन्हें लगता है दूसरों से मिलने वाली तारीफ और प्रशंसा के ये योग्य नहीं हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और ये अपनी पर्सनालिटी के दम पर ही अपना मुकाम बनाते हैं। इनका व्यक्तित्व ऐसा होता है जिनके साथ लोग ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। मगर मिथुन राशि के लोगों को खुद पर यकीन बढ़ाने की जरूरत है और इन्हें ये समझना चाहिए कि जो कामयाबी इन्हें मिल रही है वो उन्होंने खुद कमाई है और इसके वो हकदार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
