For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Shani Gochar 2022 : साल 2022 में शनि बदलने वाले हैं राशि, जानें किन जातकों पर से हटने वाली है शनि की साढ़ेसाती

|

Shani Rashi Parivartan 2022 Effects on Zodiac Signs: जल्द ही साल 2021 को अलविदा कहने का समय आने वाला है और इसके साथ ही हम 2022 को दस्तक देंगे। आने वाला साल ज्योतिष के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान शनि ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। लोगों के जीवन में शनि का सीधा प्रभाव पड़ता है। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन पर बुरा असर डालता है तो कुछ जातकों की किस्मत ही बदल जाती है।

29 अप्रैल 2022 से शनि कुंभ राशि में गोचर करेगा। यह 11 जुलाई 2022 तक कुंभ राशि में रहेगा, जिसके बाद यह मकर राशि में वक्री होकर 18 जनवरी 2023 से 29 मार्च 2025 तक फिर से इसी राशि में गोचर करेगा। जानते हैं 29 अप्रैल 2022 को शनि के मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:

मेष राशि:

मेष राशि के जातक भविष्य के लिए बनाई गयी योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप इस अवधि में ऐसे निर्णय लेंगे जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो इससे आपका भी विकास होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आयेगा। आय के नए स्रोत आपको मिलेंगे। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। शनि का गोचर इस राशि के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने की उम्मीद है। व्यक्तिगत रूप से आप काफी खुश रहेंगे। आप अपने सपनों को सच कर सकेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर फलदायी रहने की संभावना है। आप अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी चीज की योजना बना पाएंगे। आप धन को खर्च करने के मामले में भी समझदारी से फैसले लेंगे। इस राशि के जातकों को कामकाज के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा। जो जातक नया घर अथवा नए वाहन के बारे में सोचर रहे हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के बीच भी तनातनी हो सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक अपनी नौकरी बदलने का निर्णय जल्दबाजी में न लें अन्यथा पछतावा हो सकता है। इस राशि के छात्रों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि:

शनि गोचर का प्रभाव आप पर कुछ खास नहीं रहेगा। मिथुन राशि के जातक महसूस करेंगे कि उनके अंदर गुस्सा और अहंकार बढ़ रहा है और इसका प्रभाव आपके निजी जीवन पर भी नजर आएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। इस दौरान माता-पिता से भी आपका विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला देरी से आएगा या फिर आपके खिलाफ नतीजा आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेहनत करके आप प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

कर्क राशि:

कर्क राशि:

शनि के गोचर के प्रभाव के कारण कर्क राशि के जातकों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। कामकाज के क्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। आप कई तरह के बदलाव महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में कटुता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर हो जाएगी। आपको पैसों के लेकर थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन इसका फल भविष्य में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि कोई क़ानूनी मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपको आंख, कान, नाक, गले से संबंधित कोई रोग हो सकता है।

सिंह राशि:

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातक जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए दूसरा प्रयास करना ही पड़ेगा। आपका कोई भी कार्य एक बार में नहीं हो पायेगा। पहले किसी रूकावट का सामना करना होगा और उसके बाद ही आप उसे पूरा कर पाएंगे। इस अवधि में आप किसी भी महिला का अपमान करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों का अपने साझेदार से मनमुटाव हो सकता है। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का विषय बन सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाने में जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि:

कन्या राशि:

शनि का गोचर कन्या राशि के जातकों के जीवन पर मिलाजुला प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के जो जातक विधेश यात्रा करना चाहते हैं उन्हें इस अवधि में अपने प्रयास तेज कर देने चाहिए। आपको सफलता मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। इस अवधि में फिजूल के खर्चों से बचें अन्यथा कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। स्थान में परिवर्तन होने की संभावना है।

वैवाहिक जीवन में स्थिति सही नहीं चल रही है तो मामला तलाक तक पहुंच सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। सेहत को लेकर भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। घुटने में दर्द की समस्या हो सकती है।

तुला राशि:

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह का गोचर मिलाजुला प्रभाव देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि पत्नी की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आपकी आय पहले से थोड़ी कम होगी लेकिन उसमें भी आप संतोष करेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ होगा मगर साझेदार पर आँख बंद करके यकीन न करें। गर्भवती महिलाएं सावधान रहें। भाईयों से अनबन हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को आलस महसूस होगा जिससे पढ़ाई में मन नहीं लग पायेगा। मानसिक रूप से कुछ बातें कष्ट दे सकती हैं।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों को शनि के प्रभाव के कारण घर से दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। इस अवधि में परिवार से आपका मनमुटाव हो सकता है। भाई के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। इन कारणों से आपको मानसिक पीड़ा होगी। नया घर खरीदने या फिर पुराने घर की मरम्मत के लिए आप लोन ले सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके हित में आ सकता है। वाहन का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधा की चीजों की तरफ आकर्षित होंगे मगर इसपर खर्च करने से आपको बचना चाहिए।

धनु राशि:

धनु राशि:

शनि के गोचर के बाद धनु राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। इस अवधि में आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। इस दौरान शेयर का काम करने वाले जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को सामान्य परिणाम ही मिलेंगे। प्रोपर्टी का काम करने वाले लोगों को उम्मीद से कम लाभ मिलने की संभावना है। सन्तान पक्ष से सुख की कमी होगी।

मकर राशि:

मकर राशि:

माता के साथ आपके संबंधों में कटुता आ सकती है। आपके बर्ताव से माता को कष्ट होगा। आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में घर या वाहन खरीदने के इच्छुक जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय ठीकठाक ही रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। आप जिस क्षेत्र से जुड़े हां वहां मेहनत करते रहें, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार जरुर आएगा। सेहत से जुड़ी कोई खास परेशानी नहीं होगी।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। इस समय आपकी शनि की साढ़े साती भी चल रही है इस वजह से आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को शुरुआत में नुकसान झेलना पड़ सकता है। मगर आप अपनी योजनाओं के बल पर भविष्य में बड़ा लाभ कमा सकते हैं। आप आलस महसूस कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी की हुई मेहनत का श्रेय कोई और न ले पाए। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति रह सकती है। आपको धैर्य बनाये रखना होगा तभी आप समस्याओं का समाधान ढूंढ पाएंगे।

मीन राशि:

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी मगर साथ ही खर्चे भी बढ़ जाएंगे। यदि आप पैसे बचत करना चाहते हैं तो आपको फिजूल के खर्चों से बचना होगा। पहले से जमा करके राखी गयी राशि भी खर्च करने की नौबत आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातक कोई भी गैरक़ानूनी कार्य न करें अन्यथा शत्रु पक्ष आपको फंसा सकता है। वैवाहिक जीवन में रोमांस की कमी रहेगी। आपको जीवनसाथी से बात करके चीजों को सुलझाना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों को मेहनत करने की सलाह दी जाती है। परिवार में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। मीन राशि वालों को इस अवधि में कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको धैर्य और संयम रखना होगा।

English summary

Shani Gochar 2022 Shani Rashi Parivartan In Year 2022; Effects on Dhaiya And Sade Sati On Zodiac Signs in Hindi

Shani Sade Sati 2022 : Saturn Transit 2022 in Aquarius from 29th April 2022. Shani Gochar happen in 2022 and 8 zodiac signs shani will face sadesati and dhaiya know effect on all zodiac signs in hindi. Read on.
Desktop Bottom Promotion