Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shani Jayanti Daan 2022: इस साल राशिनुसार करें दान और जीवन में शनि के प्रकोप को करें शांत
हिंदू धर्म में शनि जयंती का बड़ा महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। साल 2022 में आने वाली शनि जयंती कई मायनों में ख़ास है। इस साल शनि जयंती 30 मई, सोमवार के दिन मनायी जाएगी। इसी दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री का पर्व भी मनाया जाएगा। इस तरह का शुभ संयोग दुर्लभ ही देखने को मिलता है। इस मौके पर किये गए स्नान, दान, ध्यान का विशेष फल प्राप्त होता है। यदि आप भी शनिदेव की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो इस शनि जयंती पर अपनी राशि के अनुसार चीजों का दान करें।

मेष राशि:
मेष राशि के जातक शनि महाराज का आशीर्वाद पाने के लिए तेल और काले तिल का दान करें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक इस शनि जयंती पर शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव की कृपा पाने के लिए कंबल का दान करना आपके लिए फलदायी हो सकता है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को शनि जयंती के मौके पर किसी गरीब और जरुरतमन्द व्यक्ति को काले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।

कर्क राशि:
इस शनि जयंती पर कर्क राशि के जातक तेल, काला तिल और उड़द दाल का दान कर सकते हैं। आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि:
शनि जयंती के दिन सिंह राशि के लोगों को ॐ वरेण्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही नीलम का दान करने से शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातक शनि देव की कृपा पाने के लिए किसी जरुरतमन्द को जूते अथवा चप्पल का दान कर सकते हैं। इस उपाय से आपको लाभ होने की उम्मीद है।

तुला राशि:
तुला राशि के जातक जीवन में सुख-शांति के लिए शनि जयंती के दिन काले रंग के वस्त्र और तेल का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
शनि जयंती के दिन किसी लोहे की चीज का दान करना आपके लिए लाभदायी हो सकता है।

धनु राशि:
इस शनि जयंती पर आप विशेष फल की प्राप्ति के लिए शनिदेव का अभिषेक कर सकते हैं। साथ ही पीले रंग के वस्त्र अथवा हल्दी का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि:
हिंदू धर्म में गाय के दान को सबसे फलदायी बताया गया है। आप शनि जयंती पर गाय का दान कर सकते हैं। यदि ऐसा करने में असमर्थ हैं तो चांदी की गाय दान में दें।

कुंभ राशि:
शनि देव की कृपा पाने के लिए आप इस साल सोने की किसी चीज का दान कर सकते हैं।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए पीले रंग के वस्त्र, हल्दी अथवा घी का दान कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
