Latest Updates
-
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट -
World Earth Day 2026 Quotes: धरती हमारी, जिम्मेदारी हमारी...पृथ्वी दिवस पर ये संदेश भेजकर फैलाएं जागरूकता -
वादियों में अब सन्नाटा है...Pahalgam हमले की पहली बरसी इन शायरियों और संदेशों से दें शहीदों को श्रद्धांजलि -
Ganga Saptami 2026 Date: 22 या 23 अप्रैल, गंगा सप्तमी कब है? जानें सही तारीख, महत्व और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें आज का भाग्यफल -
गर्मियों में पेट की जलन से हैं परेशान? ये योगसान एसिडिटी से तुरंत दिलाएंगे राहत -
Heatwave Alert: अगले 5 दिनों तक इन शहरों में चलेगी भीषण लू, 44°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी
आज शनि महाराज होंगे वक्री से मार्गी, जानिये किन राशियों की खुलेगी किस्मत
लगभग चार महीने उन्नीस दिन बाद शनिदेव अपनी टेढ़ी चाल बदलने वाले हैं। जी हाँ, आज यानी 6 सितंबर, गुरूवार को शनि ग्रह वक्री से मार्गी हो रहा है और इसका प्रभाव अधिकांश राशियों पर सकारत्मक रूप से पड़ने वाला है। 18 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शनिदेव वक्री हुए थे लेकिन आज शाम 4 बजकर 36 मिनट पर वे मार्गी हो रहे है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि को सबसे क्रोधी ग्रह माना गया है और अपने वक्री अवस्था में इन्होंने सभी के लिए ढेरों परेशानियां खड़ी की है। सभी ने कई तरह की मुश्किलों का सामना किया है जैसे हर कार्य में बाधा, शारीरिक और मानसिक तनाव, दुर्घटना आदि। लेकिन आज शनि महाराज धनु राशि में अपनी चाल बदलेंगे और वक्री से मार्गी होंगे जो कुछ राशियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों पर इसका मिलाजुला प्रभाव पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं शनि की बदलती हुई चाल का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:
शनि का मार्गी होना मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। ख़ास तौर पर आपके कामकाज में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। काफी समय से आपके रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो जाएंगे साथ ही आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी। दरअसल शनि आपके भाग्य स्थान में मार्गी हो रहा है इसलिए आपको अपनी क्षमता के अनुसार लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ:
शनिदेव की कृपा से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होगी। साथ ही लंबे समय से अटका हुआ धन भी इस समय आपको प्राप्त हो जाएगा। कामकाज के मोर्चे पर भी आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके जीवन में प्रेम की वर्षा होगी और सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मिथुन:
दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों का समाधान होगा। साथ ही जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने की भी संभावना है। वहीं दूसरी ओर इस समय आपको अपने आर्थिक मामलों से जुड़े फैसले सोच समझ कर लेने होंगे। अगर बात आपके काम की करें तो अपने कार्यस्थल पर किसी भी तरह के वाद विवाद से आपको बचना होगा।

कर्क:
शनि के मार्गी होने से आपकी नौकरी में चली आ रही समस्या दूर होगी और आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आप अपने प्रतिस्पर्धियों, प्रतिद्वंदियों, विपक्षी विरोधियों पर भी हावी रह सकते हैं। लेकिन आपको अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखना होगा। साथ ही कानूनी मामलों में भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

सिंह:
आपके प्रेम जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलने का योग है। सिंह राशि वालों को इस समय किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही अपने ज़रूरी फैसले आप सोच समझ कर ही लें तो आपके लिए बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है।

कन्या:
नौकरी या व्यवसाय में उन्नति होगी साथ ही शनि का मार्गी होना आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आप अपने लाजवाब काम से अपने विरोधियों को करारा जवाब देंगे। इसके अलावा सेहत से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी से आपको राहत मिलेगी। इस दौरान आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

तुला:
तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। शनि महारज की बदली हुई चाल से आपका भी हाल बदलने वाला है। इस दौरान कामकाज में आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शनिदेव की कृपा से आपके सभी काम बन जाएंगे। कुलमिलाकर आपका भाग्य पक्ष मज़बूत रहेगा।

वृश्चिक:
अपने कार्यक्षेत्र में आप जमकर मेहनत करेंगे और आपकी मेहनत को सराहना भी मिलेगी। बीते कुछ समय से चला आ रहा आपका संघर्ष धीरे धीरे समाप्त हो जाएगा और शनिदेव की कृपा से धन प्राप्ति का भी योग है। मुमकिन है इस समय आप कुछ यात्राएं भी करें जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से आपको बचना होगा।

धनु:
शनि महाराज आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप आपको अपनी परेशानियों से राहत मिलेगी। सेहत से जुड़ी समस्या भी दूर होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती है। आपको और मेहनत करने की ज़रुरत है। हालांकि धीरे धीरे चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आएंगी।

मकर:
शनिदेव आपको आपकी मेहनत का फल देंगे और आपको सफलता मिलेगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो पुराने किये हुए निवेशों से अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने की संभावना है। हो सकता है आपके विरोधी आपके लिए कुछ समस्याएं खड़ी करें इससे बचने के लिए आपको अपनी होशियारी और समझदारी का इस्तेमाल करना होगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुम्भ:
शनिदेव के आशीर्वाद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप राहत महसूस करेंगे। इसके अलावा धन कमाने के कुछ अच्छे अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। इस दौरान सेहत आपकी अच्छी रहेगी नौकरी और व्यवसाय में तरक्की करने के कई मौके आपको प्राप्त होंगे।

मीन:
शनि के मार्गी होने से आपको मिलाजुला फल प्राप्त होगा। हो सकता है इस दौरान काम का दबाव कुछ ज़्यादा ही रहे। आपको धैर्य से काम लेने की ज़रुरत है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय अपने से बड़ों की सलाह ज़रूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications











