Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
शनि की चाल मार्गी होने से क्या आपकी सोयी किस्मत पलटेगी, जानें सभी राशियों पर प्रभाव
शनि फिलहाल वक्री अवस्था में मकर राशि में गोचर कर रहा है। मगर 29 सितंबर 2020 की सुबह शनि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अपनी चाल वक्री से मार्गी करेंगे। शनि की चाल मार्गी होने से कई राशियों के जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। शनि की चाल में बदलाव कुछ राशियों के जीवन में शुभता लाएगा तो वहीं कुछ राशियों के लिए ये अशुभ रहेगा। जानते हैं शनि की चाल वक्री से मार्गी होने पर सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
शनि की चाल बदलने से मेष राशि के जातकों के कामकाज में तेजी आएगी। इस समय किस्मत आपका साथ देगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आप अपने शत्रु पक्ष पर भारी रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को भी अच्छा लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका पुराना अटका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा। रिलेशनशिप की बात करें तो आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। इस दौरान आपके पार्टनर को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शनि देव की कृपा आप पर बनी रहेगी और ये समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि:
यदि आप दुश्मनों की चालों से परेशान चल रहे थे तो अब समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। आपको कामकाज से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है और इनसे आपको लाभ भी मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा।

सिंह राशि:
रिलेशनशिप के लिहाज से ये समय आपके लिए बहुत बढ़िया रहने की उम्मीद है। संतान पक्ष से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के जो जातक शिक्षा से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। पैसों के लिहाज से ये समय अच्छा रहेगा और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।

कन्या राशि:
शनि की चाल मार्गी होने से कन्या राशि के जीवन में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आपकी माता की सेहत पिछले कुछ समय से खराब थी तो इस समय आपको राहत मिलेगी। इस समय आप अपने विरोधियों पर हावि रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के अलावा व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा हालांकि आप किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को स्वयं में सकारात्मकता का एहसास होगा। कामकाज के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलने की संभावना है। यदि आप अभी तक अविवाहित हैं तो कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको फ़ालतू के खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि:
आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो उसमें भी आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु राशि:
इस दौरान आपकी सेहत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों का समर्थन मिलेगा। रिलेशनशिप के मामले में समय आपके पक्ष में रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा और पदोन्नति भी हो सकती है।

मकर राशि:
अतीत में किये किसी निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। शत्रु पक्ष द्वारा आपके मार्ग में पैदा किये अवरोधों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। किस्मत आपके पक्ष में रहेगी।

कुंभ राशि:
शनि की चाल बदलने से आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने की उम्मीद है। यात्रा का योग बन रहा है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय राहतभरा रहेगा। अगर काम का दबाव बढ़ता भी है तो आप उसे अपनी सूझबूझ से कम समय में ही संभाल लेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। आपको अपनी माता का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
