Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
धनु राशि में शनि का प्रवेश, जानें आज से क्या बदलाव आएंगे?
वृश्चिक राशि के जातकों, आखिरकार अब आप चैन की सांस ले सकते है, 26 अक्टूबर 2017, से वृश्चिक राशि और दो अन्य राशियों के जातकों की किस्मत बदलने वाली है, क्यूंकि शनि ग्रह इस दिन वृश्चिक राशि से बाहर निकल जाएगा।
हालांकि, शनि को एक क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है, लेकिन इसे न्याय का देवता भी माना जाता है, इसके प्रभाव से व्यक्ति का भाग्य पूरी तरह बदल जाता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि वृश्चिक राशि से निकलकर अब धनु राशि में प्रवेश कर चुका है।
दरअसल वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे ताकतवर ग्रह माना जाता है। तो आइए जानते है शनि का ये राशि परिवर्तन वृश्चिक और अन्य दो राशि के जातकों की जिंदगी में क्या बदलाव लाएगा.........

ये परिवर्तन होगा....
शनि वृश्चिक राशि से निकलकर अब धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। इस बदलाव के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वृश्चिक राशि के जातकों की जिंदगी में बुरा दौर अब समाप्त होगा हालांकि स्थिति में एक दम से सुधार नहीं आएगा , इसमें थोड़ा समय लगेगा। इसके अलावा, तीन अन्य राशियों को भी इस परिवर्तन से आखिरकार कुछ राहत का अनुभव होगा।

मेष
मेष राशि के लिए जून से अक्टूबर का समय सेहत के मामले में काफी परेशानी भरा रहा। लेकिन अब जो ये परिवर्तन आया है , उसके बाद आपके सितारे बदलेंगे और आपकी सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। वहीं दूसरी ओर, आपके रिश्तेदार और मित्र हर स्थिति में आपके साथ होंगे।

मेष राशि से जुड़ी अन्य जानकारियां....
ज्योतिष के अनुसार, बिजनेस के विस्तार या बिजनेस के मामले में मेष राशि के लिए ये वर्ष बेहद शुभ माना जा रहा है। आगामी 6 महीनों में आपके जीवन में प्रमुख घटनाएं होगी, वहीं खुशियां आपके रास्ते में पहले से आ रही है।

सिंह
आखिरकार, सिंह राशि को उन परेशानियों से कुछ राहत मिलने जा रही है जिसका उन्होंने पूरे वर्ष सामना किया। शनि के धनु राशि में प्रवेश हो जाने के बाद, इस चीज की कई अधिक संभावना है कि अगले वर्ष के मध्य तक आप अपने खुद के घर में प्रवेश करेंगे।

सिंह राशि के लिए चमकेगा भाग्य का सितारा
ये राशि आखिरकार कई मौद्रिक लाभ प्राप्त करने जा रही है। आपके बॉस और सीनियर इस अवधि के दौरान आपके विचारों से काफी प्रभावित होंगे, क्यूंकि इस समय आपके आसपास अच्छा समय चल रहा होगा। बस आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करने की जरूरत है और किसी भी स्थिति में अपना आपा ना खोए।

तुला
ये राशि अपनी हर सांस के साथ शांति का आनंद लेने जा रही है। साढ़े साती के 3 वर्षों के लंबे समय के बाद ये इनके लिए राहतदायक समय है। प्रमोशन, पदोन्नति के जरिए आप सभी बकाया पैसा चुका पाएंगे।

तुला राशि के लिए आगामी समय अच्छा
अपने पाटर्नर के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिए ये अच्छा समय होगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर, अगर आप डर और असुरक्षा को एक किनारे रखते है, तो आपकी जिंदगी की गाड़ी व्यवस्थित रूप से पटरी पर लौटेगी। इस परिवर्तन के बाद आपके यात्रा और नए काम के अवसरों की संभावना बढ़ सकती है जो कि आपको नए स्थान पर ले जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
