Shani Gochar 2022: साल का सबसे बड़ा गोचर करने वाला है शनि, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

ग्रहों के स्थिति और गोचर के लिहाज से अप्रैल का महीना बेहद ख़ास है। कई ग्रहों ने इस महीने राशि में बदलाव किया है और इस लिस्ट में अब शनि देव का नाम भी जुड़ने जा रहा है। सभी ग्रहों के मुकाबले में शनि को एक राशि से दूसरी राशि में पहुंचने में सबसे ज्यादा समय लगता है। यह सबसे धीमा ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना गया है। ऐसी आस्था है कि शनि बुरे कर्म करने वालों को दंडित करते हैं और सही मार्ग पर चलने वालों का साथ देते हैं। जल्द ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 29 अप्रैल 2022 की सुबह 09:57 बजे शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल

आपको अपने कौशल और प्रतिभा को साबित करने के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके पेशेवर जीवन की बात करें तो आपको अपने वेतन में अच्छी बढ़ोतरी मिल सकती है। सभी सरकारी कर्मचारियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। फ्रेशर्स नई शुरुआत की तलाश कर सकते हैं। आप कुछ छिपे हुए स्रोतों से भी कमाई कर सकते हैं।

उपाय: आप पानी में कुछ काले तिल मिलाकर स्नान करें।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई

आपको अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपको अपनी सपनों की नौकरी का कोई अवसर मिल सकता है। आपका भाग्य भाग्य धीरे-धीरे चमकेगा इसलिए आप धैर्य बनाएं रखें। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा इसलिए अपने पेशेवर और निजी जीवन को संतुलित रखने का प्रयास करें।

उपाय: आप मध्यमा अंगुली में लोहे की अंगूठी पहन सकते हैं।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून

इस अवधि में आप रहस्यों का पता लगाने और विज्ञान में गहरी रुचि लेने के लिए उत्सुक होंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अतीत के बोझ से मुक्त होने की सलाह दी जाती है। अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। ध्यान और योग का अभ्यास करें, इससे आपको आराम मिल सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, अपना ख्याल रखें। करियर से जुड़े निर्णय लेने की आपकी क्षमता में सुधार होगा।

उपायः शनिवार के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई

आपका वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं रहेगा और कुछ रुकावटें आ सकती हैं। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ते में सुधार होगा। व्यापार मालिकों को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जो उनकी प्रगति को अवरुद्ध कर देंगे। अपने साथियों से सावधान रहें, वे आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। आपको भाग्य का साथ नहीं मिल सकेगा जिससे आपकी योजनाएँ विफल हो सकती हैं और इस वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपको अपनों का साथ मिलेगा।

उपायः शनिवार के दिन आप किसी जरुरतमन्द को काले कपड़े और चप्पल का दान कर सकते हैं।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त

शादीशुदा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। आप एक दूसरे के दृष्टिकोण को समझने में सक्षम होंगे। कुछ पुराने रोग फिर से शुरू हो सकते हैं इसलिए कृपया अपना ध्यान रखें। चोट लगने की भी संभावना है इसलिए लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोग अपने करियर में प्रगति देखेंगे और आपके वरिष्ठ भी आपकी कड़ी मेहनत से प्रभावित होंगे।

उपायः शनिवार के दिन काले कुत्तों को दूध और रोटी खिलाएं।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर

इस राशि के छात्रों को कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है और आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या हो सकती है। आपके पेशेवर जीवन की बात करें तो आपको अपनी मेहनत के कारण पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिल सकती है। इस दौरान बिना किसी झंझट के कर्ज मंजूर होगा और कुछ मुनाफा भी होगा। अपने बच्चों का अच्छे से ख्याल रखें।

उपाय: मंगलवार और शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

असहमति के कारण घर में कुछ मुद्दे रहेंगे मगर वो जल्द ही सुलझ जाएंगे और घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपकी मां को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। व्यवसायियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और उन्हें लाभ प्राप्त होगा। आप अपने कुछ शौक पूरे कर सकते हैं। आप कुछ संपत्तियों या मकानों में भी निवेश कर सकते हैं। इससे जुड़ी कोई अच्छी डील मिलने की उम्मीद है।

उपायः शनिवार के दिन आप काले या नीले रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

परिवार के छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आप इस दौरान सक्रिय रहेंगे और खेलकूद तथा गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। आप अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहेंगे। व्यवसायियों को अपने व्यवसाय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन खर्च करते समय सावधान रहें। आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

उपायः शनिवार के दिन आपको शनिदेव के मंदिर में काली दाल का दान करना चाहिए।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

पैसों की बात करें तो इस दौरान आप काफी धन की बचत करेंगे और आपको आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मजबूत रिश्ता कायम करेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। शोध कार्य में लगे जातकों को सफलता मिल सकती है।

उपायः किसी जरूरतमंद को शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप इस दौरान एक से अधिक स्रोतों से कमाई कर सकते हैं। आपको अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग सिंगल हैं उनकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो जल्द ही इसका इलाज करवाएं। किसी से बात करने से पहले अपनी वाणी का ध्यान रखें अन्यथा किसी अपने को ठेस लग सकती है।

उपाय: आप अपनी मध्यमा उंगली पर लापीस लाजुली (lapis lazuli) पहन सकते हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी

यदि आप विदेश में अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। यदि आप पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं तो उपचार कराकर अपना उचित ख्याल रखें। शादीशुदा लोगों के समय रोमांटिक रहेगा। उनके साथ आपके संबंध स्वस्थ रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में आपको थोड़ा आलस महसूस हो सकता है लेकिन अगर आप मेहनत करेंगे तो आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।

उपायः शनि स्तोत्र का पाठ करें और शनिवार का व्रत करें।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च

कारोबारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए पैसा खर्च करते समय सावधान रहें। सेहत को लेकर आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आप भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आप इस दौरान कुछ नए दोस्त बनाएंगे और उनसे कुछ वित्तीय लाभ और सहायता प्राप्त करेंगे।

उपायः शनिवार की शाम आप जरुरतमन्द अथवा मजदूरों को वस्त्र का दान करें।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Story first published: Wednesday, April 27, 2022, 10:39 [IST]
Desktop Bottom Promotion