Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Shani Uday 2023: शनिदेव होंगे कुंभ राशि में उदय, जानें सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल
शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा जाता है। यह किसी तरह का पक्षपात नहीं करते हैं और जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि सबसे धीमा ग्रह माना जाता है। इसे सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में ढाई साल का समय लगता है। जल्द ही शनि देव उदय स्थिति में आने वाले हैं। यह 6 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 36 मिनट पर अपनी अस्त अवस्था से बाहर निकलकर कुंभ राशि में उदय होंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं शनि का कुंभ राशि में उदय होना सभी 12 राशियों के जातकों को किस तरह से प्रभावित करने वाला है।

मेष राशि:
शनि की उदय स्थिति मेष राशि के जातकों को फलदायी रहने की उम्मीद है। इस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों पर भी शनि देव मेहरबान रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और वो आपके किसी काम भी आ सकते हैं। पैसों के लिहाज से ये समय उम्दा रहेगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता हासिल कर लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए लाभ कमाने के रास्ते खुलेंगे। समाज में आपका यश बढ़ेगा।

मिथुन राशि:
शनि के उदय होने से मिथुन राशि के जातकों के भाग्य का उदय भी होगा। आपको जीवन में कामयाबी और तरक्की प्राप्त होगी। आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा। आप पितरों की शांति के लिए पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। इस समय का आप खूब आनंद उठांएंगे। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, दुर्घटना की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस अवधि में आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। पैसों का निवेश सावधानी से करें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि इस अवधि में वो अपने जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। सिंगल जातकों के विवाह का योग बन सकता है। इस अवधि में शुरू किये गए किसी नए काम में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपको आलस्य त्यागने का सुझाव दिया जाता है जिससे आप इस समय का बेहतर उपयोग करके अपने लक्ष्य पूरे कर सकें।

कन्या राशि:
शनि के उदय होने से कन्या राशि की किस्मत का सितारा भी चमकने की उम्मीद है। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। दफ्तर में आपके काम को तारीफ मिलेगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों के बीच आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। वहीं जो लोग अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि:
शनि की यह स्थिति तुला राशि के लोगों के लिए काफी खास रहेगी। परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। संतान के साथ अपना रिश्ता मजबूत करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय शानदार है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखना होगा। मानसिक रूप से आप परेशान रह सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धन का निवेश पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही करें। इस अवधि में आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए थोड़े अधिक प्रयास करने होंगे।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी रहेगी। आपके संवाद कौशल में निखार आएगा। आप स्वयं में गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे। इस दौरान की गयी यात्रा सफल रहेंगी। आप अपने भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार लाएं। आपका कोई अटका हुआ काम बन सकता है।

मकर राशि:
पैसों के लिहाज से शनि की उदय स्थिति आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यदि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो उसके सुलझने की पूरी संभावना है। संवाद कौशल की मदद से आपके कई काम बन पड़ेंगे। निवेश के लिए समय बढ़िया है लेकिन जांच-पड़ताल के बाद ही पैसा लगाएं।

कुंभ राशि:
शनि की उदय स्थिति कुंभ राशि में ही होने वाली है। इसका आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पूर्व में अटके हुए काम पूरे हो सकेंगे। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए रणनीति तैयार कर सकते हैं।

मीन राशि:
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। यात्रा का योग बन रहा है हालांकि इस पर सिर्फ आपका पैसा बर्बाद होगा। इस अवधि में आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना चाहिए। सेहत के प्रति बिलकुल भी लापरवाही न करें। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं जो लाभकारी रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
