Latest Updates
-
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं
Shani Uday 2023: शनिदेव का कुंभ राशि में होगा उदय, इन 3 राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा
ग्रहों के परिवार में शनिदेव को शक्तिशाली ग्रह माना गया है। इन्हें इनकी क्रूरता के लिए भी जाना जाता है क्योंकि जिस जातक पर शनि महाराज की टेढ़ी नजर पड़ती है वह जीवन में कई तरह के कष्ट भोगता है। शनि को शांत रखने के लिए कई तरह के उपाय किये जाते हैं। शनि ग्रह के राशि में परिवर्तन का प्रभाव भी लोगों पर सीधे तौर पर होता है। शनि देव 6 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में उदय होंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं वो कौन सी तीन राशियां हैं जिन पर शनि के कुंभ राशि में उदय का शानदार प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि:
शनि का कुंभ राशि में उदय मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कामकाज के क्षेत्र में अच्छी स्थिति बनने की उम्मीद है। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। दफ्तर में आपके कार्यों की सराहना होगी। करियर के रस्ते में यदि कोई समस्या आ रही थी तो उसका निवारण जल्द होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। जो लोग नयी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। किस्मत के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। करियर के मामले में आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। इस अवधि में यदि नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आपके लाभ में इजाफा होगा। व्यापार में तेजी आने से आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।

मकर राशि:
शनि का कुंभ राशि में उदय मकर राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने की उम्मीद है। पेशेवर जीवन में सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। इस अवधि में आय के साधन बढ़ेंगे और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस राशि के व्यापारियों के लिए भी ये समय शानदार रहेगा। इस दौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता में बेहतरी आएगी जिसका फायदा आपके बिजनेस को होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित कि
सी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications