Latest Updates
-
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश -
World Emoji Day: रोज इस्तेमाल करते हैं ये 5 इमोजी, लेकिन 99% लोग नहीं जानते इनका असली मतलब -
Puri Rath Yatra Stampede: भगदड़ मचने पर कैसे बचा सकते हैं अपनी जान? अपनाएं ये 10 सुरक्षा टिप्स -
पाइल्स (बवासीर) से हैं परेशान तो दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, 7 दिनों में मिलेगी राहत -
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा -
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग
जानिए राशि के अनुसार क्या कहती हैं आपकी आंखें

किसी भी इंसान के बारे में जानने के लिए आप उनकी आंखों में झांक सकते हैं। हमारे बारे में हमारी आंखें काफी कुछ बयां कर देती हैं। हम सभी जानते हैं कि राशि चिह्न के अनुसार सभी का व्यक्तित्व और व्यवहार अलग होता है। राशि के ज़रिए हम किसी व्यक्ति के स्वभाव और उसकी खासियतों के बारे में आसानी से जान सकते हैं।
आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको बताएंगे कि आंखों और उसके फीचर्स का संबंध राशि से किस तरह होता है। तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि आपके आंखों के बारे में क्या कहते हैं।

मेष : 21 मार्च – 19 अप्रैल
मेष राशि के लोगों की तेज़, बड़ी और गहरी आंखें होती हैं। ये बहुत एकाग्र होते हैं और इनकी आंखों का आकार बादाम जैसा होता है। इस राशि का स्वामी मंगल है। ये लोग सीधा सामने वाले की आंखों में आंखे डालकर बात करते हैं।
वृषभ : 20 अप्रैल – 20 मई
इस राशि के लोगों की आंखों का रंग गहरा होता है। इनकी आंखें शांत, भावपूर्ण होती हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। इनकी आंखों का आकार मृग की आंखों जैसा होता है। इनकी आंखें बहुत मासूम लगती हैं।
मिथुन : 2 मई – 20 जून
मिथुन राशि के जातकों की आंखों में शरारती चमक होती है। इनकी आंखें हमेशा अपने आसपास की चीज़ों के बारे में जानने को उत्सुक रहती हैं। ये हमेशा सतर्क रहते हैं और आप इन्हें हमेशा इधर-उधर देखती हुई आंखों से पहचान सकते हैं। इनकी आंखों में सबसे ज़्यादा चमक होती है।
कर्क : 21 जून – 22 जुलाई
कर्क राशि के लोगों की आंखें चांद की तरह गोल और बड़ी होती हैं। वहीं इनकी आंखों का आकार बादाम जैसा भी हो सकता है। इनकी आंखें बहुत मासूम, दुखी, प्यारी और थोड़ी-थोड़ी थकी हुई होती हैं। इनकी आंखें वाकई में बहुत कुछ कहती हैं।
सिंह : 23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि के जातकों की आंखे चंचल और कामुक होती हैं। इनकी आईलिड मोटी होती है जोकि शेर की तरह लगती हैं। ये शेर की तरह आंखें भी धीरे से झपकते हैं। गुस्सा आने पर इनकी आंखें गहरी और प्रचंड एवं निडर हो जाती है। इससे आप इनके गुस्से की गहराई को भांप सकते हैं।
कन्या : 24 अगस्त – 23 सितंबर
कन्या राशि के लोग चंचल होते हैं जो इनकी आंखों में चमक भर देता है। इनकी बड़ी और गोल आंखें होती हैं। इनकी आंखों में बहुत गहराई होती है जो दूसरों को इनकी ओर आकर्षित करती है। इनकी नज़र गंभीर और आंखें केंद्रित होती हैं।
तुला : 24 सितंबर : 23 अक्टूबर
इनकी आंखे सम्मोहित होती हैं और इनकी आंखों को ही देखकर आप इनके फ्लर्टी व्यवहार का पता लगा सकते हैं। इनकी आंखों में रोमांस की चमक होती है। ये खूबसूरत और धोखेबाज़ हो सकते हैं। ये दूसरों को अपनी ओर खींचना चाहते हैं। इन्हें आईने में खुद को निहारना बहुत पसंद होता है। इनकी आंखें खुश और शांत रहती हैं।
वृश्चिक : 24 अक्टूबर – 22 नवंबर
इस राशि के जातकों में तीखे गुण होते हैं। इनकी आंखे चुंबक की तरह आपको खींच सकती है और साथ ही इनमें आपको कई रहस्य भी मिल जाएंगें। ये अपनी आंखों से ही आपको हिप्नोटाइज़ कर सकते हैं। लेज़र की तरह ये अपनी आंखों से ही सब कुछ स्कैन कर लेते हैं। इसके अलावा ये अपनी आंखों से भी बात करना जानते हैं।
धनु : 23 नवंबर – 22 दिसंबर
धनु राशि के जातकों की आंखों में चमक और ईमानदारी साफ देखी जा सकती है। इनकी आंखें बच्चों की तरह मासूम होती है। इनके दिमाग में हर समय एडवेंचर या ट्रिप के बारे में चलता रहता है। ये जल्दी-जल्दी आंखों को चलाते हैं। अपनी इस खूबी के कारण भीड़ में भी पहचाने जा सकते हैं।
मकर : 23 दिसंबर – 20 जनवरी
मकर राशि के लोगों की गहरी घुमावदार आंखे होती हैं। इन्हें देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे ये आप पर कोई जादू कर रहे हैं। इनकी आंखें शांत और गंभीर होती हैं। इनकी छोटी आंखें कुछ नाखुश सी लगती हैं। वहीं दूसरी ओर इनकी गहरी आखों के नीचे झुर्रियां होती हैं।
कुंभ : 21 जनवरी – 18 फरवरी
इनकी आंखों को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे ये तो आपके साथ हैं लेकिन इनका दिमाग कहीं और है। ये किसी को भी प्रभावित करने का गुण रखते हैं। ये सुंदर होते हैं और रिश्तों में थोड़ा स्पेस पसंद करते हैं।
मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च
मीन राशि के लोगों की आंखें बहुत खूबसूरत होती हैं। इनकी आंखें सपने बहुत देखती है और ये शीशे की तरह साफ होती हैं। इस राशि की महिलाएं दूर तक अपनी नज़र पहुंचा सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications