Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Shukra Rashi Parivartan 2023: शुक्र गोचर से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, फर्श से अर्श पर पहुंचेंगे ये जातक
माना जाता है जिस जातक की कुंडली में शुक्र देव मजबूत स्थिति में है, वह राजा के समान सुख पाता है। शुक्र देव धन-संपदा, भौतिक सुख-सुविधा, सुंदरता, प्रेम, वैवाहिक जीवन, समाज में तरक्की और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं कुछ लोगों के लिए ये परेशानी भी लेकर आता है। शुक्र देव जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र ग्रह 12 मार्च को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र ग्रह के मेष में प्रवेश से इन चार राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लिए अच्छे दिन आने की उम्मीद है। आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके अटके हुए सारे काम बन पड़ेंगे। किसी महिला मित्र की मदद मिलेगी जिससे आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होगा। घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम के लिहाज से भी समय अच्छा है। यदि आप सिंगल हैं और किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो अच्छा समय है। आपको जवाब में हां मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी किस्मत का साथ मिलेगा।

सिंह राशि:
शुक्र ग्रह के मेष राशि में प्रवेश कर जाने के बाद आपकी किस्मत भी चमकने वाली है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। इस अवधि में लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी जॉब बदलने का मन बना रहे हैं तो इस दौरान आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार करने वाले जातकों को कोई बड़ी डील मिल सकती है।

धनु राशि:
शुक्र देव की मेहरबानी से इस राशि के जातकों की इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के लोगों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी तो वहीं शादीशुदा जातक भी दाम्पत्य सुख का आनंद लेंगे। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपको परिवार की तरफ से आर्थिक फायदा भी मिल सकता है।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आप इस अवधि का आनंद लेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आपके व्यक्तित्व से लोग काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक फायदा मिलेगा जिससे आप बचत करने में सफल रहेंगे। हालांकि आप खानपान का शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे, मगर आय बढ़ने से आपको कोई परेशानी नहीं होगी। ससुराल पक्ष के साथ रिश्तों में बेहतरी आएगी। आपको सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications