Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस सावन राशि अनुसार करें ठाकुरजी को याद
यूं तो सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित माना गया है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग सावन में कांवड़ लेकर निकलते हैं और पवित्र जल लाकर उनका अभिषेक करते हैं। लेकिन सावन माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से भी विशेष लाभ मिलते हैं। माना जाता है कि श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी से भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी अर्थात कृष्ण जन्माष्टमी तक जो व्यक्ति भगवान कृष्ण की आराधना करता है उसकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं।

सावन के महीने में गुजरात और राजस्थान में भगवान शिव के साथ भक्त कृष्ण की खास पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण की उपासना से सेहत अच्छी रहती है और साथ ही कुंवारे लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
इस लेख में हम राशि के अनुसार श्रीकृष्ण को स्मरण करने का मंत्र बता रहे हैं। जन्माष्टमी तक इन मंत्रों के उच्चारण से श्रीकृष्ण को प्रसन्न करें और जीवन में खुशहाली लेकर आएं।
इस वर्ष जन्माष्टमी का त्योहार 24 अगस्त को मनाया जाएगा। कृष्ण भक्त दिनभर व्रत करते हैं। पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है लेकिन मथुरा और वृंदावन में इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिलती है।
अपनी राशि के अनुसार पढ़ें मंत्र:

मेष:
ॐ विश्वरूपाय नम:
वृषभ:
ॐ उपेन्द्र नम:
मिथुन:
ॐ अनंताय नम:

कर्क:
ॐ दयानिधि नम:
सिंह:
ॐ ज्योतिरादित्याय नम:
कन्या:
ॐ अनिरुद्धाय नम:

तुला:
ॐ हिरण्यगर्भाय नम:
वृश्चिक:
ॐ अच्युताय नम:
धनु:
ॐ जगतगुरवे नम:

मकर:
ॐ अजयाय नम:
कुंभ:
ॐ अनादिय नम:
मीन:
ॐ जगन्नाथाय नम:



Click it and Unblock the Notifications
